चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
अन्ना फ्लॉप, मंच पर छा गए बाबा रामदेव
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
First Published:27-07-12 11:26 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन कर रही टीम अन्ना के चेहरे शुक्रवार को उस वक्त खिल गए, जब योगगुरु बाबा रामदेव वहां पहुंचे। आखिर ऐसा होता भी क्यों न, रामदेव अपने साथ समर्थकों की भीड़ भी लाए, जिसके लिए टीम अन्ना तीन दिनों से तरस गई थी। अन्ना के सहयोगियों ने गत बुधवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। मगर, पहले दिन से लेकर तीसरे दिन भी अनशन स्थल पर लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। हालांकि, अन्ना ने खुद मंच को संभाल रखा है और टीम के सदस्य भी लगातार लोगों से इस आंदोलन में साथ आने की अपील कर रहे हैं। मगर, इसका असर भी कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में अन्ना के सहयागियों के चेहरे मुरझा गए थे। शुक्रवार को बाबा रामदेव टीम अन्ना के अनशन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। योगगुरु पहले रामलीला मैदान गए, जहां वह नौ अगस्त को कालेधन के खिलाफ अनशन करेंगे। शाम को जब वह जंतर-मंतर पर पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों की खासी भीड़ थी। जंतर-मंतर खचाखच भर गया और बाबा रामदेव निकलने के बाद भीड़ भी चली गई।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
