ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
इस बार अन्ना की आंधी का असर नदारद
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
First Published:26-07-12 11:25 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में इस बार अन्ना की आंधी का असर कहीं नजर नहीं आ रहा है। जंतर-मंतर पर अनशन में अपने सहयोगियों के साथ अन्ना खुद मंच पर डटे हैं, मगर लोगों की भीड़ नदारद है। ऐसे में टीम अन्ना को भी पहले जैसा जनसैलाब न उमड़ पाने की चिंता सताने लगी है।
टीम अन्ना के सदस्य इस बात को लेकर सकते में हैं कि कहीं दिल्ली में भी मुंबई के आजाद मैदान जैसा हाल न हो। तब भीड़ न जुट पाने के कारण अन्ना को अपना अनशन बीच में ही खत्म करना पड़ा था। अन्ना के सहयोगियों को अब 29 जुलाई का इंतजार है, जब अन्ना स्वयं अनशन पर बैठेंगे। उनका मानना है कि तब वीकेंड में छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर की ओर रुख करेंगे।
गुरुवार को भी अनशन स्थल पर बहुत कम संख्या में लोगों के पहुंचने पर टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी को मंच से लोगों से अपील करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अन्ना निस्वार्थ भावना से आंदोलन चला रहे हैं और लोगों को सड़कों पर उतरकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनशन स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से सुविधाजनक व्यवस्था की जाएगी। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को पांच हजार लोगों तक की भीड़ इक्कठी करने की इजाजत दी है, लेकिन अनशन के दो दिन लोगों की संख्या इससे काफी कम रही है।

01

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(7)
ये देश का दुर्भाग्य है की सही लोगो के साथ कोई खड़ा नहीं होता रही बात हमारी मीडिया की तो बो तो सरकारी बिग्यापन के लिए कुछ नहीं कर रही है कल तक येही लोग बड़ी बात कर रहे थे और आज कैसे रंग बदल लिया है
आना क्या आपनी बीवी बच्चो के लिए धरने पैर बैदे है वो सब हमारे लिए तो कर रहे है फिर भी मीडिया और लोग घटिया बात कर रहे है
लानत है ऐसे छोटी सोच के लोगो पैर
By santosh kumar (27th-July-2012 11:09:PM)
Agar bhir nahi juta to iska matlab ye nahi hai ki ham anna ka support nahi kar rahe pahale v support kar rahe the aur ab bhi karrahe
By SIKANDAR KUMAR (27th-July-2012 04:57:PM)
भीड़ एक पैमाना नहीं है अन्ना जी के कार्यों को नापने का दिक्कत ये है की मीडिया भी सरकार की भाषा बोलने लग गयी है तो लड़ाई आगे बढाना और मुस्किल है हर जगह घूस देकर काम होता अपने देश में किसी शिकायत करो तो सालों तक कोई सुनवाई नहीं होती फिर लोग चलता है चलता है करते है कोई अच्छा काम करेगा तो आलोचना करो बस
By vikram (27th-July-2012 12:08:PM)
यह देश ,देशवाशियों और मिडिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है की सही सोच के लिए bhid नहीं जुटी इसमे टीम अन्ना का कोई दोष नहीं यदि दोष है तो हमारे देशवाशियों का ये सब लड़ रहे है हमारे लिए चाहे वे कितने भी बुरे है कम से कम ये तो इन पापियों के विरुद्ध लड़ तो रहे
By rajesh singh (27th-July-2012 10:33:AM)
9 augast ko Delha chalo kaladhan ke kelafa hamre des k neta kaladhan kyu nahye lana chatiy
By Ram ashish (27th-July-2012 06:26:AM)
भारत के लोग कायर और कुद्गार्ज है, इसी लिए २५० साल गुलाम रहे और अब्ब मैडम सोइना की गुलामी कर्र रहे कोई नहीं आये गा अन्ना जी को समर्थन करने, मीडिया पूरी तरह से बिका हुआ है लोग कायर है तो भारशाचारियो को कैसा डर
By Sandeep (27th-July-2012 06:24:AM)
यह सब जन चुके हैं की अन्ना यह सब क्यूँ कर रहे हैं इसलिए पहले मुंबई मैं और अब दिल्ली मैं कुछ नहीं हो सकता भीड़ - झूठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ सकती अन्ना का विरोध समानता होगी लोकपाल काफी भेदभाव एक पक्षीय है पिछले साल कितने लोगों ने इनकी वेबसाइट पर मैं भेजे किसी का उत्तर नहीं दिया उन्हें भी समर्थ बता दिया जो विरोधमें थे
By s k Nimbalkar (27th-July-2012 05:03:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल