चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
सईद पर अलग से इनाम घोषित नहीं
इस्लामाबाद एजेंसियां
First Published:30-04-12 12:31 AM
अमेरिका ने कहा है कि उसने 26/11 के मुंबई हमलों में आरोपी आतंकी सरगना हाफिज मोहम्मद सईद पर इनाम की अलग से कोई घोषणा नहीं की है। उसने स्पष्ट किया कि प्रमुख आतंकियों की धरपकड़ के लिएइनाम घोषित किए गए हैं, लेकिन इसमें किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है।
हालांकि, पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका ने सईद पर इनाम की घोषणा की है। सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और वर्तमान में जमात-उद-दावा नामक संगठन का प्रमुख है। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत कैमरन पी. मुंटर ने शनिवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान हाफिज सईद पर अमेरिका का रुख स्पष्ट किया।
समाचार पत्र ‘डॉन’ में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में मुंटर के हवाले से कहा गया है कि इस मुद्दे पर पाकिस्तानी मीडिया में गलत तथ्य पेश किए गए हैं। मुंटर के मुताबिक, इनाम ऐसी सूचना मुहैया कराने के लिए था, जिससे संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किसी भी देश के आतंकवादी (खासतौर से सईद नहीं) की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।
इस माह के शुरुआती हफ्ते में वाशिंगटन से ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका ने हाफिज सईद पर करीब 10 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है। इस पर पाकिस्तान ने विरोध जताते हुए कहा था कि जांच एजेंसियों को सईद के आतंकवादी गतिविधयों में शामिल होने के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।
उधर, सईद ने भी एक बयान जारी कर अमेरिका की इस घोषणा का कड़ा विरोध किया था और चुनौती दी थी कि अगर किसी में हिम्मत है तो उसे गिरफ्तार करके दिखाए।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
