छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
चीन ने भेजे छह पोत, जापान गरम
बीजिंग, एजेंसी
First Published:14-09-12 11:18 PM
चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने छह निगरानी जलयान विवादित इलाके में भेजे हैं। जापान ने भी इसकी पुष्टि की और चीनी जलयानों को इलाका छोड़ने की चेतावनी जारी की।
पूर्वी चीन सागर के इन द्वीपों को चीन में दिओयू, जबकि जापान में सेनकाकू कहा जाता है। चीनीविदेश मंत्रलय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विवादित जलक्षेत्र में निगरानी के लिए जलयानों को लगाया गया है। यह कार्रवाई इन द्वीपों पर हमारी सरकार के अधिकार को दिखाती है। पहले भी जापान के साथ विवाद बढ़ने की स्थिति में चीन सरकार ने कुछ इसी तरह के बयान दिए थे।
चीन के जलयान भेजने के दावे को जापान ने भी सही बताया। साथ ही उसने इन जलयानों को इलाके से बाहर चले जाने का आदेश दिया। जापान के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को बताया कि चीनी जलयानों को जापानी जलसीमा से बाहर निकलने को कहा गया। चेतावनी के बाद तीन जलयान बाहर चले गए, मगर बाकी तीन अब भी विवादित इलाके में बने हुए हैं। जापानी बल ने यह भी बताया कि चीनी जलयानों को बाहर निकालने के लिए किसी तरह के बल का इस्तेमाल नहीं किया गया।
चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपप्रमुख क्जू काइहू ने सैनिकों से हर समय युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सेना जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को सुरक्षित बनाए रखने के लिए दृढ़ता से सक्षम है, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। क्जू ने यह टिप्पणी गुरुवार को शांक्सी प्रांत में सैन्य इकाई के निरीक्षण के दौरान की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
