चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
बीआरटी में सिर्फ बसों को ही चलने की इजाजत
नई दिल्ली
First Published:11-09-12 10:51 PM
बीआरटी कॉरिडोर पर शनिवार से सिर्फ बसें ही चलेंगी। अन्य वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता है तब तक बीआरटी कीसिग्नल प्रणाली में बदलाव के साथ बसों के अलावा आपातकालीन सेवाओं मसलन एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल वाहनों को चलने की इजाजत होगी।
जस्टिस प्रदीप नंदराजोग व मनमोहन सिंह की पीठ ने बीआरटी के पुराने ढांचे को बहाल करने का आदेश दिया है। पीठ ने कहा, ‘हमें कहना पड़ रहा है कि दिल्ली के वाहन चालक अनुशासनहीन हैं। इससे समस्याएं बढ़ती हैं।’ पीठ ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए.के. सीकरी व राजीव सहाय एंडलॉ की अध्यक्षता वाली बेंच के 30 मई और 5 जुलाई के उस आदेश को वापस ले लिया जिसके तहत गैर सरकारी संगठन ‘न्याय भूमि’ की याचिका पर बीआरटी पर बसों के अलावा अन्य वाहनों को भी चलने देने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने और यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात करने को भी कहा है।
(व.सं.)
(व.सं.)
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
