चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
दक्षिण से पूर्वोत्तर के लोगों का पलायन
बेंगलुरु/नई दिल्ली वि.सं./एजेंसियां
First Published:16-08-12 11:33 PM
अफवाहों से घबराएं नहीं, पूर्वोत्तर के लोगों को कोई खतरा नहीं है। केंद्र व राज्य सरकारों के इस आश्वासन के बावजूद बेंगलुरु, हैदराबाद और महाराष्ट्र से पूर्वोत्तर के हजारों लोग अपने प्रदेश पलायन कर गए हैं। केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि पूर्वोत्तर के छात्रों व अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दरअसल, असम में हिंसा के चलते पूर्वोत्तर के लोगों पर हमले किए जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वहां के रांगिया इलाके में बुधवार रात को हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक वाहन को आग लगा दी गई। इसके बाद से क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा और लोगों के पलायन की खबरों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार रात कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और असम के सीएम तरुण गोगोई से फोन पर बात की। उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों में भय को दूर करने और असम में शांति बहाली के लिए हरसंभव उपाय करने का कहा है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदेने कहा कि राज्य व केंद्र की एजेंसियों को इस घटनाक्रम पर नियमित नजर रखने को कहा गया है। मानव संसाधन मंत्रलय भी दिल्ली में रह रहे पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा की समीक्षा कर रहा है। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदशी शेट्टार ने गुरुवार को अपील की कि लोग राज्य छोड़कर न जाएं, वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
