29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
दिल्ली की युवती से नौ लड़कों ने किया गैंगरेप
बल्लभगढ़ कार्यालय संवाददाता
First Published:10-08-12 11:51 PM
दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से नौ लड़कों के गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हैं।
सुरेश कॉलोनी की तनु (काल्पनिक नाम) कुछ माह पहले फरीदाबाद की एक जूता कंपनी में काम करती थी। उसके साथ प्रतिभा (काल्पनिक नाम) भी काम करती थी जिसकी दोस्ती झाड़ सेतली के इंद्रजीत से थी। बाद में दोनों में तकरार हो गई। इस बीच, तनु ने लाजपत नगर में कॉल सेंटर में ज्वाइन कर लिया। बकौल तनु गुरुवार रात आठ बजे इंद्रजीत ने उसे फोन कर प्रतिभा से उसकी सुलह कराने के लिए बल्लभगढ़ बुलाया। तनु झाड़ सेतली पहुंची, लेकिन वहां एक सेंट्रो कार में इंद्रजीत, लूका, नवीन, संतु और भरती बैठे मिले। बाद में स्कोडा और नैनो से चार-पांच और लड़के आ गए। तनु का आरोप है कि सभी ने पहले कार में, फिर सेक्टर-58 में एक सुनसान जगह दुष्कर्म किया। बाद में इंद्रजीत और लुका ने उसे शराब पिलाई और बल्लभगढ़ लौटते समय ओवरब्रिज पर फेंक दिया। बेसुध हालत में ही उसने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने भरती को नैनो के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
16

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
By Sukhlal munda (11th-August-2012 05:39:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
