ब्रेकिंग
इंडिया सीमेंट्स ने बयान जारी कर कहा, मयप्पन ना मालिक हैं, ना CEO
पवार को पाले में ही रखने पर मशक्कत
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:20-07-12 11:44 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल में नंबर-दो के पद को लेकर शुरू हुआ विवाद सरकार के लिए बड़ा संकट बन सकता है। इस मुद्दे पर एनसीपी अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की सार्वजनिक तौर पर नाराजगी के बाद अब कांग्रेस उन्हें अपने पाले में रखने की मशक्कत कर रही है। शरद पवार ने गुरुवार रात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इसके बाद शुक्रवार सुबह वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाने के लिए एनसीपी ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। असल में कांग्रेस-एनसीपी में झगड़ा प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे के बाद खाली हुई कुर्सी को लेकर है। वित्तमंत्री के त्यागपत्र के बाद हुई कैबिनेट की पहली बैठक में शरद पवार को प्रधानमंत्री के पास बैठाया गया था। लेकिन बाद में नंबर-दो की कुर्सी रक्षामंत्री एके एंटनी को दे दी गई। इससे नाराज शरद पवार और भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार करते हुए अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने इन बातों से इनकार करते हुए कहा कि पीएम को शिकायती पत्र देना पहले से तय था। इसके लिए समय राष्ट्रपति पद के लिए मतदान के बाद का चुना गया था। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का एक वर्ग पवार के बारे में अफवाह फैला रहा है। अवांछित बयान देकर दोनों दलों में दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है। पवार और मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। न ही पवार ने लोकसभा के नेता पद और मंत्रिमंडल में दूसरे स्थान की दावेदारी की है।’ उधर, शाम को कांग्रेस के कोर ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान मामले को जल्द सुलझाने की बात कही गई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
