पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
पांच साल बाद भारत खेलने आएगा पाक
नई दिल्ली एजेंसियां
First Published:16-07-12 11:56 PM
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर दिखाई देगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पांच वर्षो बाद पाकिस्तानी टीम को आमंत्रित किया है।
पाकिस्तान की टीम तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने के लिए दिसंबर में आएगी। नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस पड़ोसी मुल्क से क्रिकेट रिश्ते खत्म कर लिए थे।
बीसीसीआई को हालांकि अभी सरकार से अनुमति लेनी है। मगर बोर्ड के शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा कि सरकार पाक टीम की मेजबानी के लिए तैयार है। हाल में दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक में भी खेल रिश्ते मजबूत बनाने पर जोर दिया गया था। पीसीबी ने पिछले हफ्ते बीसीसीआई के सामने तीन प्रस्ताव पेश किए थे।
भारतीय टीम पाकिस्तान आए, सीरीज तटस्थ देश में हो या पाक टीम भारत जाए। बीसीसीआई के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा, ‘पीसीबी पिछले कुछ वर्षो से क्रिकेट संबंध शुरू करने का अनुरोध कर रहा था। हम 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध के बाद भी उनसे खेले थे।’ हालांकि दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है, जिसमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
