बुधवार, 22 मई, 2013 | 23:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
प्रेम में प्रतिशोध के दो चेहरे सामने आए
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
First Published:06-07-12 12:05 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भाइयों ने की बहनोई की हत्या
मंगोलपुरी में दो भाइयों ने अपने जीजा को चाकुओं से गोदकर मार डाला। पुलिस इसे ‘हॉरर किलिंग’ का मामला मान रही है। बहन और उसके ससुराल वालों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।

बीते 17 अप्रैल को मंगोलपुर पी-3 इलाके के रणवीर ने उसी इलाके की ज्योति से आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। लड़की पक्ष को यह रिश्ता पसंद नहीं था। लिहाजा दंपति ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में अपील की।

कोर्ट में परिजनों ने माना कि वे इस शादी को स्वीकार करेंगे। दो माह तक सब ठीक रहा, लेकिन पिछले सप्ताह से कड़वाहट बढ़ने लगी। बुधवार रात करीब 1:30 बजे से दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। रणबीर की बहन ने बताया कि ज्योति के भाई गौरव और राहुल सुबह आए और रणबीर को जबरन ले गए। बाद में पता चला कि भाभी के मायके वालों ने ही भाई की हत्या की।

वेबकैम के आगे फंदे से झूला
बरेली वरिष्ठ संवाददाता
प्यार में धोखा खाए बीटेक के छात्र ने फांसी लगाने से पहले अपनी प्रेमिका को फेसबुक पर आत्महत्या का संदेश भेजा। उसके बाद प्रेमिका को सुसाइड का लाइव दिखाने के लिए वेबकैम ऑन कर दिया और छत के कुंडे में फंदा डालकर लटक गया।

घरवालों ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र के गले में लैपटॉप लटक रहा था। मौत से पहले उसने मोबाइल से सारे नंबर डिलीट कर दिए और सिम लॉक कर दिया।

बरेली के सुभाषनगर में रहने वाले डॉ. चंद्रशेखर शर्मा धनेटा मीरगंज में सीनियर मेडिकल ऑफिसर हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा आशू उर्फ आदेश शर्मा भरतपुर (राजस्थान) इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। इन दिनों वह छुट्टियों में घर आया था। शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सुभाषनगर की ही युवती से प्यार करता था।

सोमवार को आशू ने युवती को किसी दूसरे युवक के साथ दोस्ताना लहजे में घूमते-फिरते देख लिया था। इसके बाद से वह तनाव में था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°