बुधवार, 19 जून, 2013 | 22:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
घर में गमलों से पैदा करें अपने लिए भरपूर ऑक्सीजन
First Published:04-06-12 11:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आज पर्यावरण दिवस है। आप चाहें तो आज एक छोटा सा संकल्प ले सकते हैं। ऐसा संकल्प जो महज 18 गमलों में खास पौधे लगाकर आपके 1800 वर्ग फीट के घर की हवा को तरोताजा कर सकता है। दरअसल यह जुगत सुझाई है नासा के वैज्ञानिक डॉ. बी सी वॉलवार्टन ने। उनकी ‘क्लीन एयर स्टडी’ रिपोर्ट कहती है कि कुछ खास पौधे न सिर्फ प्रदूषण से लड़ते हैं बल्कि अधिक ऑक्सीजन भी पैदा करते हैं। ये पौधे आप आसानी से ड्राइंगरूम व बेडरूम में लगा सकते हैं।

ऑक्सीजन पैदा करने वाले टॉप तीन पौधे

ताड़
इसे किचन किंग प्लांट भी कहते हैं। यह हवा में मौजूद एक्सीलीन व टोल्यून को साफ करता है। अगर घर में चार-पांच पौधे लगा लें तो आपको भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी। हफ्ते में एक बार आपको इसकी पत्तियों पर जमी धूल साफ करनी होगी।

अंकुरण वाले पौधे: आप अपने घर के गमले में अंकुरण वाले पौधे उगाएं जैसे मटर, कुट्टू के दाने और सूरजमुखी। ये पौधे घर के अंदर बेहतरीन ग्रीन हाउस हो सकते हैं। इन अंकुरित दानों को खाने से आपको भरपूर ऑक्सीजन भी मिलेगी।

चंदन
रात में चंदन कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन पैदा करता है। आप इसे अपने बेडरूम में लगा सकते हैं। रात में इनकी ऑक्सीजन आपको सांस लेने में मदद करेगी।

प्रदूषण से लड़ने वाले टॉप तीन पौधे
गुलमोहर 
यह पौधा हवा में मौजूद बेंजीन, फारमलडिहाइड व एक्सीलीन जैसे तत्वों को साफ करता है। यह सूर्य की सीधी रोशनी बर्दाश्त नहीं कर पाता। ज्यादा पानी से इसे नुकसान हो सकता है।

ड्रेसिना
भारत में दो तरह के ड्रेसिना उपलब्ध हैं। ड्रेसिना महात्मा और ड्रेसिना केदारनाथ। यह पौधा भी बेंजीन, फारमलडिहाइड व एक्सीलीन जैसे हानिकारक तत्वों को प्रदूषित हवा से हटाने का काम करता है।

नरगिस
इसे शेड के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है। इसे सप्ताह में एक बार पानी की जरूरत होती है। यह प्रदूषित हवा से फारमलडिहाइड, बेंजीन, एकीटोन, अमोनिया व ट्राई क्लोरो एथीनाइल हटाता है।

बनाएं ग्रीन ऑफिस
एक कामकाजी व्यक्ति के दिन का अधिकांश समय दफ्तर में गुजरता है। लंबे समय तक काम करने से सिर दर्द और थकान हो सकती है। अगर चार घंटे से ज्यादा कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपने सिस्टम के पास गमले में एक पौधा लगा लें तो इससे दफ्तर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°