ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
कालेधन का कच्चा चिट्ठा खोलेंगे दादा
नई दिल्ली, गौरव चौधरी/नागेंदर शर्मा
First Published:20-05-12 11:13 PM
सरकार संपत्ति और आभूषण जैसी बेशकीमती वस्तुओं की खरीदारी की घोषणा अनिवार्य बनाने की तैयारी में है। साथ ही, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के बढ़ते आक्रोश से तिलमिलाए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को काले धन पर रोक के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और योजना की घोषणा कर सकते हैं।
प्रणब संसद में काले धन पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष की अगुवाई वाले पैनल द्वारा तैयार समिति के निष्कर्षो और सिफारिशों ‘काले धन पर श्वेत पत्र’ को संसद में पेश करेंगे। हालांकि इस पत्र में उन संदिग्धों के नाम होने की संभावना नहीं हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से विदेशों में रकम जमा किए। लेकिन इसमें संपत्ति और आभूषण खरीद सहित सभी उच्च स्तर के लेन-देन की स्वैच्छिक प्रकटीकरण प्रस्ताव करने की उम्मीद है।
समिति ने काले धन पर रोक लगाने के लिए मई तक सख्त कानून लाने को कहा है, जिसमें रिश्वत लेने के दोषी सरकारी अधिकारियों के लिए अधिकतम 10 साल कैद की सिफारिश की गई है। समयबद्ध फैसले के लिए अतिशीघ्र लोकपाल और लोकायुक्त की स्थापना का भी सुझाव दिया गया है। बैंकिंग और वित्तीय सेक्टरों पर मनी लांड्रिंग असर के मद्देनजर शेयर दलालों और बीमा एजेंटों से भी पूछताछ की जा सकती है। स्पष्ट अनुमान नहीं है कि देश की अर्थव्यवस्था में काला धन कितना है, लेकिन यह राशि 462 अरब डॉलर से 1.4 खरब डॉलर के बीच आंकी गई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
