देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

कहीं अजीज चीजें तो नहीं दे रहीं एलर्जी
First Published:16-05-12 11:25 PM
आप प्रकृति के जितना पास होंगे, एलर्जी से उतने ही दूर रहेंगे। और यदि एलर्जी की चपेट में आ भी गए, तो इसका उपचार आपके रहन-सहन और प्रकृति में छिपा होता है। हां, यह जरूर देखना होगा कि कहीं आपने एलर्जी को जिंदा रखने की जमीन तो नहीं तैयार कर रखी है?
यदि आपके घर में कोई बार-बार एलर्जी का शिकार हो जा रहा है तो अपनी कुछ अजीज चीजों को संदेह की नजरों से देखें। संभव है, आपकी समस्या की जड़ वही हो।
1. पलकें: सदियों से महिलाओं के सौंदर्य का यह पैमाना बेवफा भी हो सकता है। यदि आंखों में जलन हो, पानी निकलता हो, आंखें लाल हो जाती हों तो एलर्जी भी एक कारण हो सकता है। उपाय साधारण है, रात में सोने से पहले पलकों को साबुन-शैंपू से धोएं। कहीं बाहर निकलें तो लौटकर जरूर धोएं। यदि आपकी परेशानी सुबह ज्यादा हो जाती है तो तकिए पर शक करें, कवर को धोएं। 2. रेशमी कपड़े: कभी सोचा है आपकी टीवी स्क्रीन पर हमेशा धूल के कण क्यों जमा हो जाते हैं? इसलिए कि इसपर विद्युत आवेश पैदा होता है जो धूल के कणों को आकर्षित कर लेता है। ऐसा ही आपके रेशमी कपड़ों के साथ होता है। इसलिए जब एलर्जी की चपेट में हों, सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। 3. कालीन: आपने बड़े शौक से खरीदा था। लेकिन इसमें छिपे बैठे धूल कण गिफ्ट में आपको एलर्जी दे रहे हैं। समय-समय पर इसे साफ करना न भूलें। 4. जाली: खिड़की-दरवाजे पर लगी जाली बड़ी राहत देती है। खून पीने को बेचैन मच्छरों की फौज आपको छू भी नहीं पाती। लेकिन जरा करीब से देखें। यह जाली कहीं गंदगी-धूल का अड्डा तो नहीं बन गई है? यदि, है तो इसे साफ रखने का बीड़ा उठा लें।
रोजमर्रा के जीवन में ऐसी ही छोटी-मोटी सावधानियां आपको ढेरों एलर्जी से दूर रखेंगी।
द वाशिंगटन पोस्ट के साथ विशेष साझेदारी

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल