सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
संसद की साख पर सवाल
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता/भाषा
First Published:02-05-12 11:30 PM
भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में टीम अन्ना के बाद योगगुरुबाबा रामदेव ने सांसदों पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सांसदों को डकैत, हत्यारे और शैतान की संज्ञा देते हुए कहा कि इन लोगों को आमजन के हित से कोई वास्ता नहीं है।
बाबा की इस बेबाक टिप्पणी पर संसद में भी उबाल आ गया। सांसदों ने इसे संसद का अपमान बताया। सपा की ओर से रामदेव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है।
कालेधन के खिलाफ छत्तीसगढ़ दुर्ग से अपने आंदोलन की शुरुआत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘संसद में कुछ ऐसे शैतान बैठे हैं, जिन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। ये सिर्फ धन के दोस्त और गुलाम हैं। कुछ सांसदों पर भ्रष्टाचार, हत्या व लूट के मामले भी दर्ज हैं। कुछ सांसद अच्छे भी हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। मगर, इनमें अशिक्षित व इंसान के रूप में शैतान भी हैं। हमें संसद को बचाना होगा और भ्रष्ट लोगों को हटाना होगा।’ रामदेव के इस बयान का लोकसभा में कड़ा विरोध किया गया। स्पीकर मीरा कुमार ने भी इसकी सख्त लहजे में निंदा की और कहा कि लोगों को संसद का सम्मान करना चाहिए। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि सांसदों और संसद का अपमान वास्तव में संविधान का अपमान है। वहीं, सपा के शैलेन्द्र कुमार ने रामदेव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को दिया। इस पर एक-दो दिन में विचार किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने कहा कि रामदेव पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, जो उनकी राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व में टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, उसे भी स्वीकार किया जाए।
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने कहा कि रामदेव पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, जो उनकी राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व में टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, उसे भी स्वीकार किया जाए।
71

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
बाबा रामदेब पर कर्र्बाई से पहले लोक सभा अध्यक्ष को लिकित में देना चाहिए की लोकसभा में कोई अपराधी नहीं है बाबा को जो चाहो सजा दियाजाय
By vijay kumar mallik (5th-May-2012 08:16:PM)
बाबा रामदेव ने भारतीय संविधान/ संसद का कोई अपमान नहीं किया !
केवल सांसदों को "सच का आइना" दिखाया है ?
"सच के आईने" में ये 'पाखंडी' अपना भ्रष्ट एवं वासना में
लिप्त घिनौना 'चेहरा तथा चरित्र' देख कर तिलमिला गए है !
By Gulshan Chawla (4th-May-2012 10:34:AM)
सविधान में सभी को अभिवियक्ति का अधिकार ह बाबा ने जो कहा वो सही ह सभी देश के नागरिक इसका समर्थन करते ह सिर्फ चोर लुटेरे सांसदों को छोड़ कर
By mukesh sharma (3rd-May-2012 07:47:AM)
संसद मैं अगर बाबा रामदेव जी पर अगर कोई करवाई होती है तो ये गलत है, पब्लिक से सर्कार की दूरी बहुत ज्यादा है, मीडिया और सर्कार एक हो चुके हैं, 1 आम पब्लिक को इस लिए छोड़ा गया है की वो सचाई कह सके, एक बार फसबूक पर या फिर वोटिंग करवा लिया जाये इस बात पर की संसद मैं सभी चोर हैं , मुझे लगता है बाबा रामदेव जीत जायेंगे, तब भी ये ५४३ मौसेरे भाई जो संबिधान मैं बैठते हैं हो सकता है हमारी 70 लाख सेना को अरब पब्लिक को मार गिराने का आर्डर दे दे जैसे जल्यान्वाला हुआ था, अपना काम बनता ,भांड मैं जाये जनता , अब और घमंड करिए की आप इंडियन हैं, अमेरिका मैं पेत्त्रोल 55 rupye का आता है पर इंडिया मैं फिर keemat बढेगा, भारत देश हमारी माता हो या न हो , इन् सांसदों की रखैल जरूर है, गर्व से कहिये की आप भारतीय hain
By Iss desh ki janta (3rd-May-2012 07:14:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
