सोमवार, 20 मई, 2013 | 01:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
नूपुर पर लटकी तलवार
नई दिल्ली/गाजियाबाद, हिटी
First Published:11-04-12 11:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सीबीआई की एक टीम ने बुधवार को बेटी आरुषि की हत्या की आरोपी नूपुर तलवार की तलाश में दक्षिण दिल्ली स्थित उनके घर पर छापा मारा। गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने नूपुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए  थे। इसके बाद  ही जांच एजेंसी के अधिकारी उनके घर पहुंचे थे। हालांकि नूपुर और इस मामले में आरोपी उनके पति डॉक्टर राजेश तलवार घर पर मिले नहीं।

नोएडा से शिफ्ट होकर तलवार दंपति दक्षिण दिल्ली में हौजखास के पास आजाद अपार्टमेंट में रह रहे हैं। बुधवार को डॉक्टर राजेश तलवार तो कोर्ट में पेश हुए, लेकिन नूपुर नहीं आईं। आरुषि तथा अपने घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के मामले में सहयोग न करने और अदालत में पेश नहीं होने के कारण नूपुर के खिलाफ बुधवार को वारंट जारी किया गया। हालांकि पिछली तारीख पर कोर्ट ने नूपुर की हाजिरी माफी की अर्जी स्वीकार कर ली थी। शाम को सीबीआई की टीम नूपुर की तलाश में उनके आवास पर पहुंची, लेकिन वह पति सहित गायब थीं। सीबीआई के अधिकारी उनके घर पर करीब 50 मिनट तक रहे और फिर खाली हाथ लौट गए।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि नूपुर के बारे में उनके परिचितों तथा रिश्तेदारों के यहां से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हालांकि अभी उनका पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि सीबीआई की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होनी है।

इसका मतलब यह हुआ कि यदि वह समर्पण नहीं करतीं तो सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। 2008 में नोएडा स्थित तलवार दंपति के घर में आरुषि और हेमराज की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार किया था। बाद में यह मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया। जमानत मिलने पर राजेश तलवार जेल से बाहर आए। मामले में सीबीआई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°