29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
चिदंबरम फिर विपक्ष के निशाने पर आए
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:16-12-11 12:11 AM
टूजी मामले में विपक्ष का विरोध ङोल रहे गृह मंत्री पी. चिदंबरम एक नए विवाद में घिर गए हैं। विपक्ष ने उन पर दिल्ली के एक व्यवसायी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर को वापस लेने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को संसद में जोरदार हंगामा किया।
भाजपा का आरोप है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ तीन एफआईआर वापस लेने के निर्देश दिए गए, उसकी कंपनी में चिदंबरम पूर्व में वकील रह चुके हैं, इसलिए यह हितों के टकराव का मामला है। प्रश्नकाल के बाद यशवंत सिन्हा ने यह मामला उठाने की कोशिश की, मगर उन्हें अनुमति नहीं मिली।
इस बीच अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने चिदंबरम के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और भाजपा सांसदों ने भी उनकी बर्खास्तगी की मांग पर हंगामा किया। उधर, केंद्रीय गृह सचिव आर. के. सिंह ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्री की कोई भूमिका नहीं है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
