फोटो गैलरी

Hindi Newsरेप का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

रेप का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

वसंत विहार से सराय रोहिल्ला लौट रही 26 वर्षीय युवती से शुक्रवार रात दुष्कर्म कर फरार कैब चालक रविवार को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। मथुरा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे हाईवे थाना क्षेत्र...

रेप का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Dec 2014 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

वसंत विहार से सराय रोहिल्ला लौट रही 26 वर्षीय युवती से शुक्रवार रात दुष्कर्म कर फरार कैब चालक रविवार को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। मथुरा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे हाईवे थाना क्षेत्र की चंद्रपुरी कॉलोनी से दबोचा। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय शिव कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस को कैब में लगे जीपीआरएस की मदद से टैक्सी संख्या डीएल 1 वाईडी 7910 की लोकेशन चंद्रपुरी कॉलोनी में मिली। इसके बाद मथुरा व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने चंद्रपुरी कॉलोनी स्थित उसके घर पर दबिश दी। यहां वह किराये पर रहता था। मगर पुलिस को वह वहां नहीं मिला। इसके बाद रविवार शाम मथुरा पुलिस को शिवकुमार के चंद्रपुरी कॉलोनी में ही किसी जानकार के यहां छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने यहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले आई है और पूछताछ कर रही है।

चालक का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था
पुलिस के अनुसार, उबेर कंपनी ने चालक का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। उधर, कंपनी ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हम जांच में पुलिस की पूरी मदद कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन फर्जी पते पर
- पुलिस के मुताबिक आरोपी शिव कुमार खुद कार का मालिक है और इसका रजिस्ट्रेशन फर्जी पते पर कराया था
- कार का रजिस्ट्रेशन खानपुर स्थित एक पते का है जबकि पूछताछ में पता चला आरोपी वहां कभी नहीं रहा
फोन भी दूसरे के नाम से
- शिव कुमार का मोबाइल भी उसके नहीं बल्कि किसी ‘गौरव’ के नाम से निकला
- चालक के पास दिल्ली परिवहन विभाग का लाइसेंस भी नहीं था जबकि कैब चालकों के लिए यह जरूरी है

दिल्ली में कितनी सुरक्षित महिलाएं
 2013 2014
दुष्कर्म 1430 1833       
छेड़छाड़ 3054 3771

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें