फोटो गैलरी

Hindi Newsनाइजीरिया में फंसे डॉक्टरों-केंद्र के बयानों में विरोधाभास

नाइजीरिया में फंसे डॉक्टरों-केंद्र के बयानों में विरोधाभास

नाइजीरिया में फंसे भारतीय डॉक्टरों ने मंगलवार को एक बार फिर वतन वापसी की गुहार लगाई। इसके उलट केंद्र सरकार ने कहा है कि डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन बीच का रास्ता निकालने पर राजी हो गए हैं। बयानों के इस...

नाइजीरिया में फंसे डॉक्टरों-केंद्र के बयानों में विरोधाभास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 13 Aug 2014 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में फंसे भारतीय डॉक्टरों ने मंगलवार को एक बार फिर वतन वापसी की गुहार लगाई। इसके उलट केंद्र सरकार ने कहा है कि डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन बीच का रास्ता निकालने पर राजी हो गए हैं। बयानों के इस विरोधाभास ने मामले को और उलझा दिया है।

‘हिन्दुस्तान’ ने सोमवार को खुलासा किया था कि नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय डॉक्टरों से जानलेवा इबोला बीमारी के संक्रमण के बीच जबरन काम करवाया जा रहा है। उन्हें कोई सुरक्षा किट भी नहीं दी गई है। अब वह भारत वापस लौटना चाहते हैं।

अबुजा से फोन पर बातचीत में डॉ. कपिल चौहान ने बताया, हमसे दूतावास ने सोमवार रात को संपर्क कर समस्या का जल्द हल निकालने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमारे जब्त पासपोर्ट जल्द दिलाए जाएंगे। पर कोई समयसीमा नहीं बताई। डॉक्टरों का कहना है हम भारतीय दूतावास के बाहर तब तक खड़े रहेंगे जब तक हमारी वापसी नहीं होती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें