फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा-हजकां की दोस्ती खत्म हुई

भाजपा-हजकां की दोस्ती खत्म हुई

हरियाणा में तीन साल पुराना भाजपा-हजकां (हरियाणा जनहित कांग्रेस) गठबंधन गुरुवार को टूट गया। भाजपा ने जहां इसके लिए हजकां को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं हजकां ने भाजपा पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है।...

भाजपा-हजकां की दोस्ती खत्म हुई
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Aug 2014 11:17 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में तीन साल पुराना भाजपा-हजकां (हरियाणा जनहित कांग्रेस) गठबंधन गुरुवार को टूट गया। भाजपा ने जहां इसके लिए हजकां को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं हजकां ने भाजपा पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद हजकां अपने हिस्से की दोनों सीटें हार गई थी।

अब विधानसभा चुनाव में भी जनता उसे सबक सिखाएगी। इसके पहले चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा, राज्य में हमें लगातार नीचा दिखाया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। (हिटी)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें