खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
मनमोहन के साथ खड़ी हुईं मायावती
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:07-12-12 02:07 PM
रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर राज्यसभा में आज होगी वोटिंग
मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर लोकसभा में जीतने के बाद अब राज्यसभा में भी मनमोहन सरकार की राह आसान हो गई है। सरकार के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है। मगर बसपा के विपक्ष के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने और सपा के वाकआउट की घोषणा से यूपीए ने राहत की सांस ली है।
राज्यसभा में बसपा के 15, सपा के नौ सांसद हैं। लोकसभा में एफडीआई के खिलाफ प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सपा-बसपा ने वाकआउट कर सरकार की नाक बचाई थी। हालांकि राज्यसभा में स्थिति जुदा है और शुक्रवार को वोटिंग के दौरान अगर दोनों पार्टियां वाकआउट भी करतीं तो भी सरकार के लिए अपेक्षित नंबर जुटाना मुश्किल होता।
बसपा ने यह समस्या हल कर दी है। चर्चा के दौरान मायावती ने कहा कि एफडीआई लागू करने को लेकर सरकार ने सभी राज्यों को स्वतंत्रता दे रखी है। इसलिए हम सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे। संसद भवन परिसर में सपा के रामगोपाल यादव ने भी कहा कि उनके सांसद वोटिंग के दौरान वाकआउट करेंगे।
भाजपा इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है क्योंकि अंगूर खट्टे हैं और उसकी योजना विफल हो गई है। यह भाजपा थी जिसने मेरे खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग किया। लिहाजा एफडीआई पर मेरी पार्टी सरकार के पक्ष में वोट करेगी।
मायावती, बसपा सुप्रीमो
वोटों का गणित
245 कुल वोट हैं राज्यसभा में
118* की दरकार होगी सरकार को
125 कुल वोट हैं यूपीए के पास
15 वोटों के साथ बसपा पक्ष में
09 वोट वाली सपा करेगी बहिष्कार
(* सपा के वाकआउट करने की दशा में) ये रह सकते हैं अनुपस्थित सचिन तेंदुलकर: मैच खेल रहे हैं
मुरली देवड़ा: बीमार
जनार्दन रेड्डी: बीमार
जनार्दन वाघमोरे : बीमार
वी.एन. सिंह: बेटी की शादी
मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर लोकसभा में जीतने के बाद अब राज्यसभा में भी मनमोहन सरकार की राह आसान हो गई है। सरकार के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है। मगर बसपा के विपक्ष के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने और सपा के वाकआउट की घोषणा से यूपीए ने राहत की सांस ली है।
मायावती, बसपा सुप्रीमो
वोटों का गणित
245 कुल वोट हैं राज्यसभा में
118* की दरकार होगी सरकार को
125 कुल वोट हैं यूपीए के पास
15 वोटों के साथ बसपा पक्ष में
09 वोट वाली सपा करेगी बहिष्कार
(* सपा के वाकआउट करने की दशा में) ये रह सकते हैं अनुपस्थित सचिन तेंदुलकर: मैच खेल रहे हैं
मुरली देवड़ा: बीमार
जनार्दन रेड्डी: बीमार
जनार्दन वाघमोरे : बीमार
वी.एन. सिंह: बेटी की शादी
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
