फोटो गैलरी

Hindi Newsविधायक शंटी पर हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद

विधायक शंटी पर हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद

दिल्ली में भाजपा विधायक जितेन्द्र कुमार शंटी पर बुधवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। दस्तावेज सत्यापन कराने के बहाने आए एक व्यक्ति ने उनपर चार गोलियां दागीं। संयोग रहा कि हमले में वह बच गए। हमलावर की करतूत...

विधायक शंटी पर हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 Sep 2014 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में भाजपा विधायक जितेन्द्र कुमार शंटी पर बुधवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। दस्तावेज सत्यापन कराने के बहाने आए एक व्यक्ति ने उनपर चार गोलियां दागीं। संयोग रहा कि हमले में वह बच गए।

हमलावर की करतूत विधायक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी मदद से जांच शुरू की गई है। शाहदरा सीट से विधायक शंटी विवेक विहार फेज-2 में रहते हैं। सुबह 5:25 बजे उनके घर की घंटी बजी। बाहर हेलमेट पहने एक छह फुट लंबे व्यक्ति ने कुछ कागज सत्यापन करवाने की बात कही। वह गेट खोलकर बाहर आए तो इस व्यक्ति ने उन्हें दबोचना चाहा। विधायक उससे भिड़े तो हमलावर ने शंटी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हालांकि किसी तरह विधायक ने खुद को बचा लिया।

किसी ने अच्छे से रेकी की होगी क्योंकि अक्सर लोग मिलने आते रहते हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पांच-छह साल पहले भी भी एक बार मुझपर गोली चली थी।
-जितेन्द्र कुमार शंटी, विधायक

छह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं
विधायक के घर के बाहर छह कैमरे लगे हैं। इनमें तीन घटनास्थल पर और तीन हमलावर के भागने वाले रास्ते पर लगे हैं।

घटना पर सवाल
1. विधायक ने इतनी सुबह किसी अज्ञात के लिए ऐसे दरवाजा क्यों खोला?
2. विधायक ने दरवाजा खोलने के लिए किसी नौकर को क्यों नहीं बोला?
3. उन्होंने बाहर खड़े शख्स को हेल्मेट उतारने के लिए क्यों नहीं कहा?
4. विधायक ने बाहर जाने के दौरान अपने कमांडो साथ क्यों नहीं लिए?
5. बदमाश ने नजदीक से चार गोलियां चलाईं, लेकिन एक भी विधायक को नहीं लगी
6. विधायक इतनी सुबह दस्तावेज सत्यापित करने को तैयार क्यों हुए?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें