फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी को देश के किसानों की चिंता नहीं : सुबोध कांत

मोदी को देश के किसानों की चिंता नहीं : सुबोध कांत

ईचागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हिकिम चंद्र महतो के समर्थन में तिरूलडीह के शहीद मैदान में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब...

मोदी को देश के किसानों की चिंता नहीं : सुबोध कांत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

ईचागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हिकिम चंद्र महतो के समर्थन में तिरूलडीह के शहीद मैदान में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्हें दूसरे देशों का वीजा नहीं मिल रहा था। इसलिए अब जबकि प्रधानमंत्री बनने के बाद जब उन्हें वीजा मिल रहा है तो वह इसका जमकर लाभ उठा रहे हैं। देश में किसानों की स्थिति दयनीय है लेकिन वे ऑस्टे्रलिया के किसानों से मिलजुल रहे हैं जबकि वहां के किसानों से यहां के किसानों की संसाधनों या किसी भी मामले में तुलना नहीं की जा सकती। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला। 
मोदी को झारखंड की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान नहीं : राज बब्बर
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न तो झारखंड की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान है और न ही ऐतिहासिक ज्ञान है। मोदी बार-बार कहते हैं कि हमारी सरकार बनती है तो हम विकास करेंगे लेकिन उनको जानकारी होनी चाहिए कि राज्य के गठन के चौदह वर्षों में से नौ वर्षों तक भाजपा की ही सरकार रही है। अब मोदी किस विकास की बात कर रहे हैं? साथ ही राज बब्बर ने मोदी की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से भी की।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें