Hindi Newsराज बब्बर और सुबोधकांत करेंगे रोड शो
राज बब्बर और सुबोधकांत करेंगे रोड शो
कांग्रेस के स्टार प्रचारक कांग्रेस नेता राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राजस्थान के बंसवरा से सांसद ताराचंद भगोरा मंगलवार को जमशेदपुर आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के...
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Nov 2014 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें
कांग्रेस के स्टार प्रचारक कांग्रेस नेता राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राजस्थान के बंसवरा से सांसद ताराचंद भगोरा मंगलवार को जमशेदपुर आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
कांग्रेस के तीनों प्रचारक मंगलवार सुबह जगन्नाथपुर में सभा कर सीधे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से गोविंदपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बारह बजे जुगसलाई से कांग्रेस प्रत्याशी दुलाल भुइयां के समर्थन में गोविंदपुर के वीर कुंवर सिंह मैदान में जनसभा होगी। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक सोनारी और मानगो में और छह से रात नौ तक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा रोड शो होगा।