फोटो गैलरी

Hindi Newsआज पलामू-गुमला में सोनिया गांधी की सभाएं

आज पलामू-गुमला में सोनिया गांधी की सभाएं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को झारखंड आ रही हैं। वह डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डा मैदान और गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी की यात्रा के...

आज पलामू-गुमला में सोनिया गांधी की सभाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Nov 2014 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को झारखंड आ रही हैं। वह डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डा मैदान और गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वह विशेष विमान से रांची हवाई अड्डे पर आएंगी और फिर हेलीकॉप्टर से डालटनगंज जाएंगी। वहां दिन में साढ़े 10 बजे से जनसभा निर्धारित है। वहां से सोनिया गुमला चली जाएंगी। तीसरे पहर रांची लौटने के बाद वह दिल्ली चली जाएंगी।

डालटनगंज और गुमला जिला प्रशासन ने सोनिया की सभाओं के लिए सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद कर लिए हैं। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सभा स्थल के आसपास की सड़कों को सुबह ही बंद कर दिया जाएगा। दोनों सभाओं के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  पार्टी की ओर से भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रखंड अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें