फोटो गैलरी

Hindi Newsरघुवर दास होंगे झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री,28 को लेंगे शपथ

रघुवर दास होंगे झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री,28 को लेंगे शपथ

झारखंड में भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार का बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश कर दिया। शाम 4:30 बजे  राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद को 42 विधायकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष...

रघुवर दास होंगे झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री,28 को लेंगे शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Dec 2014 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार का बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश कर दिया। शाम 4:30 बजे  राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद को 42 विधायकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने पेश की। इसमें आजसू के पांच विधायक भी शामिल हैं। रघुवर दास 28 दिसंबर को मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।photo3

राजभवन में दावा पेश करने रघुवर दास, रवींद्र राय, अर्जुन मुंडा, सरयू राय, जेपी नड्डा, विनय सहस्रबुद्धे, त्रिवेंद्र सिंह राउत, सीपी सिंह, भूपेंद्र यादव, सांसद रामटहल चौधरी, विरंची नारायण, जीतू चरण राम, ढुल्लू महतो, शिवशंकर उरांव, लुईस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद सुनील सिंह, रामचंद्र सिंह चंद्रवंशी, आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी, उमाकांत रजक, रामचंद्र सहिस, कमल किशोर भगत, विकास मुंडा, राजकिशोर महतो और अन्य गए थे।photo4

भाजपा और एनडीए विधायक दल के नेता बने रघुवर
इसके पहले सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। बैठक में रघुवर दास को विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया और सीपी सिंह व सरयू राय ने समर्थन किया। इसके बाद एनडीए की बैठक हुई। इसमें भी रघुवर दास के नाम पर मुहर लगी। भाजपा और एनडीए के नेता चुने गए।photo1

जानिए रघुवर दास कौन हैं

वे दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। छात्र जीवन में छात्र संघर्ष समिति के संयोजक रहे और जमशेदपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष किया। जमशेदपुर में उन्होंने जयप्रकाश आन्दोलन का नेतृत्व किया और 1976-77 में जनता पार्टी की राजनितिक में सक्रिय रहे। 1980 में भाजपा के स्थापना काल से ही बीजेपी की राजनिति से जुड़े और मुंबई में हुए प्रथम अधिवेशन 1980 में भाग लिया। सीता राम डेरा मंडल बीजेपी के अध्यक्ष व जिला बीजेपी के महामंत्री, उपाध्यक्ष और जिला बीजेपी के महामंत्री, उपाध्यक्ष पद पर रहे। photo2

रघुवर दास अपने छात्र जीवन से ही राजनिति में सक्रिय रहे हैं। टाटा स्टील में मजदुरी से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन जनहित के कार्यों में रुचि रखने वाले रघुवर दास ने एक मजदुर से लेकर झारखंड के उपमुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। अब वह झारखंड के मुख्यमंत्री का सफर तय करने जा रहे हैं। रघुवर दास साधारण परिवार से हैं उनका पैतृक गांव छत्तीसगढ़ का बोधी पात्री है जबकि जमशेदपुर में उनका घर भालू वासा में है। लेकिन आजकल वह टिस्को कंपनी के एग्रिको में रहते हैं।photo5 रघुवर दास के पिता स्वर चमन राम टाटा स्टील कंपनी के लोको ट्रेन में मजदुर का काम करते थे। रघुवर दास तीन भाई तीन बहन हैं। उनकी शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई। बीएससी कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से 1980 में उपनी पढ़ाई पूरी की। उनकी शादी 11 मार्च 1978 में हुई थी। उनके एक बेटा ललित दास और एक बेटी रेणु साव हैं।photo6

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें