फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की पल-पल की खबरें

झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की पल-पल की खबरें

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए पांच चरणों के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। चुनाव परिणाम अभी पूरी तरह आए नहीं है, लेकिन टीवी चैनलों से पार्टी दफ्तरों तक चर्चा शुरू हो गई है।...

झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की पल-पल की खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Dec 2014 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए पांच चरणों के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। चुनाव परिणाम अभी पूरी तरह आए नहीं है, लेकिन टीवी चैनलों से पार्टी दफ्तरों तक चर्चा शुरू हो गई है। झारखंड में जहां मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसकी चर्चा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में किसकी और कैसे सरकार बनेगी, यह बड़ा सवाल है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की त्रिशंकु तस्वीर सामने आई है, हालांकि पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसके पास भाजपा या कांग्रेस किसी से हाथ मिलाने का विकल्प है। दूसरी ओर झारखंड में भाजपा अपनी सहयोगी के साथ सरकार बनाने की स्थिति की ओर बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोरदार चुनावी प्रचार करने के बावजूद भाजपा घाटी में बड़ी सफलता हासिल करने में नाकाम रही है, लेकिन जम्मू क्षेत्र में उसने अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार बनाने के लिए कांग्रेस या फिर भाजपा का साथ ले सकते हैं। पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर बेग ने मिलाजुला संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस के साथ जाना उनकी पार्टी के लिए आसान रहेगा, लेकिन वह महसूस करते हैं कि भाजपा को अछूत नहीं माना जा सकता। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीडीपी के साथ गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है।

झारखंड में भाजपा और सुदेश महतो की अगुवाई वाली आजसू का गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति की ओर बढ़ रहा है। झारखंड में इससे पहले 2005 और 2009 के चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा थी। झारखंड में 2009 में पिछले चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीती थीं। चुनाव में झामुमो को 18, कांग्रेस को 14, जेवीएम (पी) को 11, आजसू को 5, राजद को 5, जदयू को 2 सीटें मिली थीं। निर्दलीय उम्मीवार आठ सीटों पर विजयी रहे थे।

चुनाव परिणाम लाइव

शाम 6:00 बजे
पूर्वमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट पर अपना कब्‍जा बरकरार रखा। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गणेश महाली को कांटे की टक्‍कर में 1012 वोटों के अंतर से हराया। चंपई को 94069 वोट मिले जबकि गणेश महाली को 93057 वोट मिले।

शाम 4:27 बजे
जम्मू-कश्मीर:
गुरेजा विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार नाजिर अहमद खान ने कांग्रेस के उम्मीदवार फकीर मोहम्मद खान को 141 मतों पराजित किया।

शाम 4:04 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रघुवर दास जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर समर्थकों के साथ बाहर निकलते हुए।photo25

शाम 4:03 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सरयू राय जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर समर्थकों के साथ बाहर निकलते हुए।photo24

शाम 4:02 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 11, नेशनल कॉन्फ्रेंस 15, पीडीपी 30 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

शाम 4:01 बजे 
झारखंड:
भाजपा 41, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 18, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

दोपहर 3:40 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में लोकप्रिय सरकार बने, सभी विकल्प खुले हैं।

दोपहर 3:35 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। विकास के लिए झारखंड के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। मुख्यमंत्री के मसले पर आलाकमान निर्णय लेगा। इसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। राय ने कहा कि आदिवासी होना मुख्यमंत्री पद की योग्यता नहीं है। फिलहाल मेरा ध्यान चुनाव जीतने पर था। मुकाबला कड़ा था और उसमें हमें विजय मिली है। मुख्यमंत्री के बारे में कुछ सोचा नहीं है। इस बारे में आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य होगा। इस चुनाव में यह भ्रम टूट गया कि किसी एक समुदाय के वोट नहीं देने से भाजपा हार जाएगी।

दोपहर 3:28 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पश्चिमी सीट से भाजपा के सरयू राय के विजयी होने पर जुलूस निकालने की तैयारी करते भाजपा कार्यकर्ता।photo23

दोपहर 3:27 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट से भाजपा के विजयी होने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कुछ इस प्रकार जश्न मनाया शुरू कर दिया।photo22

दोपहर 3:26 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी व कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता की हार के बादा उनके कैंप में छायी विरानी।photo21

दोपहर 3:25 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी व कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता की हार के बाद मायूस कांग्रेस की कार्यकर्ता।photo20

दोपहर 3:21 बजे
झारखंड एवं जम्मू-कश्मीर:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस।

दोपहर 3:14 बजे
जम्मू-कश्मीर:
दोपहर 2:30 बजे तक भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 3, पीडीपी ने 11, एनसी ने 6 सीटें जीती हैं।

दोपहर 3:13 बजे 
झारखंड:
झारखंड में पाकुड विधानसभा सीट से कांग्रेस के आलमगीर आलम विजयी।

दोपहर 2:56 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 11, नेशनल कॉन्फ्रेंस 15, पीडीपी 30 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 2:55 बजे 
झारखंड:
भाजपा 40, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 18, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 9 सीटों पर आगे।

दोपहर 2:50 बजे
जम्मू-कश्मीर:
विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से 25 सीटों पर बढ़त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया और पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह मनहास ने पार्टी को मिल रही जीत का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर बांधा है।

दोपहर 2:49 बजे 
झारखंड:
एमजीएम अस्पताल में धूप सेंकते ईचागढ़ से झाविमो प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक अरविन्द सिंह। यहां भाजपा के साधु महतो ल​गभग 35,227 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव के दिन भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो से विवाद के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से अरविंद सिंह एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि साधु महतो भी गिरफ्तारी के बाद टीएमएच में भर्ती हैं।photo19

दोपहर 2:26 बजे
जम्मू-कश्मीर:
बिल्लावाड़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने कांग्रेस के डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा को  17,975 मतों से पराजित किया।

दोपहर 2:25 बजे
जम्मू-कश्मीर:
गांधीनगर सीट से भाजपा के कवीन्दर गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार रमन भल्ला को 16,738 वोटों से हराया।

दोपहर 2:23 बजे
जम्मू-कश्मीर:
छंब (सुरक्षित) सीट से भाजपा के डॉक्टर कृष्ण लाल भगत ने उप मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार ताराचंद को 10,000 वोटों से पराजित किया।

दोपहर 2:22 बजे
जम्मू-कश्मीर:
जम्मू कश्मीर की अखनूर विधानसभा सीट से भाजपा के राजीव शर्मा ने पीएचई मंत्री कांग्रेस के शाम लाल शर्मा को दस हजार वोटों से हराया।

दोपहर 2:21 बजे
जम्मू-कश्मीर:
जम्मू कश्मीर के सुचेतगढ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शाम चौधरी ने पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी आर एस चिब को दस हजार वोटों से पराजित किया।

दोपहर 2:20 बजे
जम्मू-कश्मीर:
जम्मू कश्मीर की पुंछ हवेली विधानसभा सीट पर पीडीपी उम्मीदवार शाह मोहम्मद खान निर्वाचित घोषित। उन्होंने यह सीट नेशनल कांफ्रेस से छीनी।

दोपहर 2:21 बजे
जम्मू-कश्मीर:
दरहल विधानसभा सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार चौधरी जुल्फिकार अली ने नेशनल कान्फ्रेंस के चौधरी लियाकत अली को 5,068 मतों से हराया।

दोपहर 2:16 बजे
जम्मू-कश्मीर:
प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भाजपा और जम्मू एवं कश्मीर के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जम्मू एवं कश्मीर में 44 सीटें जीतने और मुस्लिम बहुल राज्य में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जोरदार प्रचार किया था।

दोपहर 2:15 बजे 
झारखंड:
मांडर सीट पर भाजपा की गंगौत्री कुजूर ने तृणमूल कांग्रेस के बंधु तिर्की को 8243 वोटों से हराया है। तमाड़ सीट पर आजसू के विकास मुंडा ने निर्दलीय राजा पीटर को 15 हजार वोटों से पराजित किया है। हटिया सीट पर झामुमो के नवीन जायसवाल ने भाजपा की सीमा शर्मा को 9 हजार वोटों से शिकस्त दी है। कांके सीट पर भाजपा के जीतू चरणराम ने कांग्रेस के सुरेश बैठा को 56 हजार वोटों से हाराया है। खिजरी सीट से भाजपा के रामकुमार पाहन ने कांग्रेस की सुंदरी तिर्की को 63 हजार वोटों से हराया है।

दोपहर 2:14 बजे
जम्मू-कश्मीर:
पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग सीट पर 6,000 मतों के अंतर से चुनाव जीते।

दोपहर 2:13 बजे 
झारखंड:
खूंटी सीट पर भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा झामुमो के जीदन होरो से करीब 22 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। तोरपा सीट से जेएमएम के पोलुस सुरीन ने महज 44 वोटों से भाजपा के कोचे मुंडा को हरा दिया है। सिल्ली सीट पर आजसू के सुदेश महतो झामुमो के अमित महतो से 29775 वोटों से चुनाव हार गए है। रांची सीट से भाजपा के सीपी सिंह चुनाव जीत गए हैं। सीपी सिंह ने झामुमो की महुआ माजी को 58 हजार वोटों से हराया है।

दोपहर 2:12 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 11, नेशनल कॉन्फ्रेंस 16, पीडीपी 29 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 2:11 बजे 
झारखंड:
भाजपा 42, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 17, झारंखड विकास मोर्चा 6 और अन्य 9 सीटों पर आगे।

दोपहर 2:10 बजे
जम्मू-कश्मीर:
त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति के बीच कांग्रेस ने आज कहा कि वह राज्य में सरकार उपलब्ध कराने के लिए पीडीपी से गठबंधन को तैयार है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हम हमेशा तैयार हैं। विगत में हमारा पीडीपी के साथ और नेशनल कान्फ्रेंस से भी गठबंधन रह चुका है। एक चीज स्पष्ट है कि हम भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। जहां तक उनका (पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस) सवाल है, तो हमारा उनके साथ गठबंधन रह चुका है।

दोपहर 2:09 बजे 
झारखंड:
डालटनगंज में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी भाजपा के मनोज सिंह से दो हजार वोट से आगे। छतरपुर में राजद के मनोज भुइयां भाजपा के राधाकृष्‍ण किशोर से एक हजार वोट से आगे। विश्रामपुर में निर्दलीय अंजू सिंह भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी से चार हजार वोट से आगे। हुसैनाबाद में बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता एनसीपी के कमलेश सिंह से 4 हजार से आगे। पांकी में कांग्रेस के विदेश सिंह झारखंड संघर्ष मोर्चा के शशिभूषण मेहता से 3 हजार से आगे। गढवा में भाजपा के सत्‍येंद्र नाथ तिवारी झामुमो के मिथिलेश ठाकुर से 10 हजार से आगे। भवनाथपुर में नवजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही भाजपा के अनंत प्रताप देव से 19 हजार वोट से आगे। लातेहार में जेवीएम के प्रकाश राम भाजपा के ब्रजमोहन राम से 15 हजार वोट से आगे। मनिका में राजद के रामचंद्र सिंह भाजपा के हरेकृष्‍ण सिंह से 5 हजार से आगे।

दोपहर 2:00 बजे
जम्मू-कश्मीर:
पीटीआई के हवाले से खबर, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बीरवाह से 1,000 वोटों से जीते।

दोपहर 1:38 बजे
जम्मू-कश्मीर:
पूर्व अलगाववादी नेता सज्जाद गनी लोन ने हंदवाड़ा विधानसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,800 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

दोपहर 1:37 बजे 
झारखंड:
कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले की सभी पांच सीटों के परिणाम आ गए हैं। यहां भाजपा का सफाया हो गया है। यहां की चार सीटें झामुमो ने जीती हैं, जबकि एक सीट पर जभासपास की जीत हुई है।

दोपहर 1:36 बजे
जम्मू-कश्मीर:
लेह और नुबरा विधानसभा सीटों से कांग्रेस प्रत्याशी नवांज रिगजिन जोरा और देलदान नामग्याल ने जीत हासिल की।

दोपहर 1:35 बजे 
झारखंड:
धनबाद में भाजपा के राज सिन्हा 1,30,000 वोट से जीते। ​देवघर में भाजपा के नारायण दास राजद के सुरेश पासवान से 27000 मतों से आगे। गुमला से भाजपा के शिवशंकर जीते।

दोपहर 1:26 बजे
जम्मू-कश्मीर:
बटमालू से पीडीपी के नूर मोहम्मद आगे। खनवार से अली मोहम्मद सागर जीते।

दोपहर 1:25 बजे 
झारखंड:
सिसई में भाजपा के दिनेश 4,000 से जीते। बरकट़्ठा में जानकी यादव 20 हजार मतों से आगे। पांकी में विदेश सिंह आगे। रांची में भाजपा 47,000, कांके में भाजपा 22,000, सिल्ली में झामुमो 20,000, तमाड में आजसू 20,000 मांडर में भाजपा 7,000, खिजरी में भाजपा 26,000 वोट से आगे। पश्चिमी सिंहभूम की चार सीटों में से तीन सीटों पर झामुमो जीता, एक पर जभासपा का कब्जा।

दोपहर 1:22 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 26, कांग्रेस 12, नेशनल कॉन्फ्रेंस 11, पीडीपी 31 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:21 बजे 
झारखंड:
भाजपा 41, कांग्रेस 8, झारखंड मुक्ति मोर्चा 17, झारंखड विकास मोर्चा 6 और अन्य 9 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:14 बजे
जम्मू-कश्मीर:
उमर अब्दुल्ला बीरवाह से भी चुनाव हारे।

दोपहर 1:14 बजे
जम्मू-कश्मीर:
उमर अब्दुल्ला ने हार के बाद ट्विट किया, सोनवार में जीत के लिए अशरफ मीर को बधाई। मैं उन्हें और सोनवार के लोगों को अगले छह साल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अशरफ अब मेरे विधायक हैं।

दोपहर 1:13 बजे 
झारखंड:
धनबाद के झरिया से भाजपा के संजीव सिंह 18,357 वोट से जीते।

दोपहर 1:12 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 13, नेशनल कॉन्फ्रेंस 11, पीडीपी 32 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:11 बजे 
झारखंड:
भाजपा 41, कांग्रेस 8, झारखंड मुक्ति मोर्चा 17, झारंखड विकास मोर्चा 6 और अन्य 9 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:10 बजे
जम्मू-कश्मीर:
उमर अब्दुल्ला बीरवाह से पीछे चल रहे हैं, सोनवार से चुनाव हार चुके हैं उमर अब्दुल्ला।

दोपहर 1:09 बजे 
झारखंड:
सिमडेगा से भाजपा की विमला प्रधान 31 सौ वोट से जीतीं। कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के एनोस एक्‍का 15 हजार मतों से आगे। बोकारो के गोमिया विस से जेएमएम के योगेंद्र महतो 1,003 मतों से आगे। देवघर के मधुपुर से राज पालीवाल 17वें राउंड 7969 वोट से आगे। बोकारो के चंदनकियारी में झाविमो के अमर बाउरी 21,942 मतों से आगे। बोकारो से भाजपा के विरंची नारायण 23 हजार मतों से आगे। बेरमो से भाजपा के योगेश्‍वर प्रसाद बाटुल कांग्रेस के राजेंद्र सिंह से 5,800 मतों से आगे।

दोपहर 1:04 बजे
जम्मू-कश्मीर:
कठुआ से भाजपा के राजीव जसरोठिया चुनाव जीते।

दोपहर 1:03 बजे 
झारखंड:
धनबाद के निरसा से मासस के अरुप चटर्जी 1000 वोट से जीते। पाकुड सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी आलमगीर आलम 16,849 मतों से आगे, अंतिम दौर की मतगणना जारी। देवघर में 11वें दौर में भाजपा के नारायण दास राजद के सुरेश पासवान से 5,500 वोट से आगे। सरायकेला-खरसावां जिले की तीन में से दो सीटों पर भाजपा आगे।

दोपहर 1:02 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 12, नेशनल कॉन्फ्रेंस 12, पीडीपी 32 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 1:01 बजे 
झारखंड:
भाजपा 40, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 19, झारंखड विकास मोर्चा 6 और अन्य 10 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:54 बजे
जम्मू-कश्मीर:
सज्जाद लोन ने चुनाव में जीत के बाद कहा कि मैं जनता का आभारी हूं।

दोपहर 12:53 बजे 
झारखंड:
झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चंपई सोरेन पीछे, अर्जुन मुंडा भी साढ़े बारह हजार मतों से पीछे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता राजेन्द्र सिंह पीछे। सिल्ली से सुदेश महतो हारे, झामुमो के अमित महतो जीते। जामा से शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन जीतीं, घोषणा बाकी। बोकारो जिला के चंदनकियारी विस से जेवीएम के अमर बाउरी 18000 वोट से आगे। बोकारो सीट पर बीजेपी के विरंची नारायण 17000 मतों से आगे। बेरमो से बीजेपी के बाटुल 2100 वोट से आगे।

दोपहर 12:50 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 13, नेशनल कॉन्फ्रेंस 12, पीडीपी 31 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:49 बजे 
झारखंड:
भाजपा 40, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 18, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 10 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:44 बजे
जम्मू-कश्मीर:
बारामूला से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान सोज चुनाव हारे। नेशन कॉन्फ्रेंस के देविंदर राना जीते। हंदवाड़ा से सज्जद लोन जीते।

दोपहर 12:43 बजे 
झारखंड:
बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित होने से जमशेदपुर में मतगणना रुकी। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जमशेदपुर में को-ऑपरेटिव कॉलेज में पूर्वी सिंहभूम जिले की छह सीटों के लिए मतगणना चल रही है। सिल्ली से सुदेश महतो, दुमका से हेमंत सोरेन, खरसावा से अर्जुन मुंडा पीछे।

दोपहर 12:35 बजे 
झारखंड:
पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार रघुवर दास पूजा-पाठ करके घर से मतगणना स्थल रवाना हुए।photo18

दोपहर 12:34 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता पूजा-पाठ करके घर से मतगणना स्थल को-ऑपरेटिव कॉलेज की ओर रवाना हुए।photo17

दोपहर 12:33 बजे 
झारखंड:
जमशेदपुर पूर्वी से झामुमो प्रत्याशी कमलजीत कौर पूजा-पाठ करके घर से मतगणना स्थल रवाना हुई।photo16

दोपहर 12:32 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 13, पीडीपी 28 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:31 बजे 
झारखंड:
भाजपा 38, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 20, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:22 बजे
जम्मू-कश्मीर:
सोनवार सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव हारे।

दोपहर 12:21 बजे 
झारखंड:
साहिबंगज जिले के बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो के हेमंत सोरेन 23000 वोट से जीते। बोकारो जिला के चंदनकियारी सीट से जेवीएम के अमर बाउरी 13 हजार वोट से आगे। धनबाद के बाघमारा विस से भाजपा के ढुलू महतो 29053 वोट से आगे।

दोपहर 12:10 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 12, पीडीपी 29 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:09 बजे 
झारखंड:
भाजपा 37, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 23, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:04 बजे
जम्मू-कश्मीर:
अमीर कदल से भाजपा की उम्मीदवार हिना भट्ट पीडीपी के प्रत्याशी से हारीं।

सुबह 12:03 बजे 
झारखंड:
गिरिडीह जिले के धनवार सीट से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी करीब तीन हजार वोट से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजकुमार यादव है। बोकारो जिले के गोमिया सीट से भाजपा प्रत्‍याशी माधव लाल 6649 वोट से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो के योगेंद्र महतो हैं। पाकुड़ जिले की महेशपुर विधानसभा सीट से झामुमो के स्‍टीफन मरांडी जीते।

दोपहर 12:02 बजे
जम्मू-कश्मीर:
भाजपा 25, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 12, पीडीपी 29 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

दोपहर 12:01 बजे 
झारखंड:
भाजपा 37, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 23, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें