फोटो गैलरी

Hindi Newsस्कूलों में नहीं पढ़ाए जाएंगे वेद और गीताः स्मृति ईरानी

स्कूलों में नहीं पढ़ाए जाएंगे वेद और गीताः स्मृति ईरानी

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भगवद् गीता, वेदों और अन्य धार्मिक पुस्तकों को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव उसके विचारार्थ नहीं है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा...

स्कूलों में नहीं पढ़ाए जाएंगे वेद और गीताः स्मृति ईरानी
एजेंसीMon, 30 Nov 2015 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भगवद् गीता, वेदों और अन्य धार्मिक पुस्तकों को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव उसके विचारार्थ नहीं है।

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में एक सदस्य के सवाल के लिखित जवाब में कहा, मंत्रालय (मानव संसाधन विकास) के विचारार्थ इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

एक अन्य सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा सीखने को इच्छुक छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को इसे अतिरिक्त विषय के तौर पर पढ़ने की अनुमति है, बशर्ते किसी स्कूल में 15 या इससे ज्यादा छात्र इसका विकल्प चुनते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें