बुधवार, 22 मई, 2013 | 04:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कोर्ट ने संपादकों की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-12-12 10:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कम्पनी से सौ करोड़ रुपये की कथित उगाही के लिए गिरफ्तार किए गए जी न्यूज चैनल के दो संपादकों की जमानत याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। इन पर कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुड़ी खबरें नहीं दिखाने के लिए उगाही करने का आरोप है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह ने यह कहते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी कि जी न्यूज के प्रमुख सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया ने जमानत के लिए दी गई नई याचिका में कोई नया आधार नहीं बताया है। इससे पहले 28 नवम्बर को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। अदालत ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है और 28 नवम्बर के बाद से तथ्यों एवं परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पहले 28 नवम्बर को जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनको जमानत पर रिहा करने के लिए कोई नया आधार नहीं बताया गया है। इसलिए जमानत (याचिका) खारिज की जाती है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°