मंगलवार, 22 मई, 2012 | 19:26 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
युवराज का कैंसर ठीक करना चाहते हैं बाबा रामदेव
इलाहाबाद, एजेंसी
First Published:06-02-12 09:23 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बाबा रामदेव ने कहा है कि वह बीमार क्रिकेटर युवराज सिंह को योग और आयुर्वेद के जरिये ठीक करना चाहते हैं। युवराज सिंह को कैंसर है और वह अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। रविवार को युवराज के कैंसर का खुलासा किया गया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे युवराज सिंह को अपने योग और आयुर्वेद की जानकारी की पेशकश करने में खुशी होगी। हमें कैंसर समेत कई घातक बीमारियों के इलाज में कुछ सफलता मिली है और ऐसा कोई कारण नहीं कि युवराज के मामले में हम इस सफलता को न दोहरा पाएं।

युवराज ने पिछले साल भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया गया था।

युवराज सिंह इलाज कराने के लिए दो हफ्ते पहले अमेरिका गए हैं। युवराज का कैंसर पहले चरण में है जिसका इलाज किया जा सकता है और अमेरिका में उनकी कीमोथेरपी चल रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 13% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°