संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह और राजनाथ हैं चालाक लोमड़ी: सुधीन्द्र ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
सीबीआई जांच से न्याय मिलेगा : येदियुरप्पा
ननजांगुड (कर्नाटक), एजेंसी
First Published:11-05-12 05:12 PM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच करने से उन्हें न्याय मिलेगा।
येदियुरप्पा ने सीबीआई जांच से सम्बंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तत्काल बाद बेंगलुरू से लगभग 160 किलोमीटर दूर मंदिरों के इस शहर में संवाददाताओं से कहा, ''मैं बेदाग साबित होऊंगा। मुझे भरोसा है कि सीबीआई जांच से मुझे न्याय मिलेगा।''
मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ''पूरी सूचना मिलने के बाद ही मैं टिप्पणी करूंगा।''
ज्ञात हो कि 30 मई, 2008 को कर्नाटक में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा को पिछले वर्ष 31 जुलाई को उस समय पद छोड़ना पड़ा था, जब राज्य के तत्कालीन लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े ने खनन मामले में रिश्वत के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश कर दी। उसके बाद गौड़ा ने चार अगस्त को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
