UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

गुजरात चुनाव: दूसरे दौर में 70 फीसदी मतदान
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:17-12-12 07:04 PM
Last Updated:17-12-12 11:30 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान की तरह सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण में भी 70 फीसदी मतदान हुआ। लगातार तीसरी दफा सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद लगाए बैठे मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह सबसे कड़ा चुनावी इम्तिहान है।
मतगणना गुरुवार को होनी है। ऐसे में भारी मतदान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बाबत चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर बड़ी संख्या में हुए मतदान का फायदा किस पार्टी को मिलेगा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दूसरे और अंतिम चरण में 70 फीसदी मतदान का अनुमान है। पिछले गुरुवार को हुए पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड 70.75 फीसदी मतदान हुआ था। औसत मतदान 70 फीसदी से थोड़ा अधिक हुआ था। पिछले विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान 1967 में 63.70 प्रतिशत हुआ था।
आज हुए मतदान में हिंसा की भी हुई। पंचमहाल जिले के सहेरा से भाजपा विधायक जेठा भारवाड़ के अंगरक्षक की ओर से गोली चलाई गई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। भारवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
पिछले 13 दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में भी रिकॉर्ड 70.75 फीसदी मतदान हुआ था। ठीक इसी तरह अंतिम चरण में भी भारी तादाद में मतदान हुआ। इस चरण में मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में 95 सीटों पर चुनाव हुआ जिसमें 822 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर है।
दूसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमाने वालों में पूर्व गृह राज्य मंत्री और सोहराबुद्दीन शेख एवं तुलसीराम प्रजापति मुठभेड़ मामलों में आरोपी अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास और राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल भी शामिल हैं। मणिनगर विधानसभा सीट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने जहां निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं दिवंगत भाजपा नेता हरेन पंड्या की पत्नी जागृति पंड्या एलिस ब्रिज सीट से गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं।
मोदी के धुर विरोधी संजीव भट्ट ने मुख्यमंत्री पर गोधरा कांड के बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों में शामिल रहने का आरोप लगाया था। भट्ट मोदी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हरेन पंड्या के परिवार ने मोदी पर उनकी सियासी हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री हरेन ने 1995 और 1998 में एलिस ब्रिज सीट से जीत हासिल की थी। साल 2002 के चुनावों में जब हरेन को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था तो ऐसा कहा गया था कि यह मोदी के इशारे पर हुआ है।
भाजपा ने दूसरे चरण में सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ने 92 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों को टिकट दिए। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की जीपीपी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 84-84 सीटों पर किस्मत आजमा रही है। भाजपा से अलग होकर पटेल ने कुछ ही महीनों पहले जीपीपी का गठन किया था। दूसरे चरण में 284 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमायी।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में आज चुनाव हुआ उनमें अहमदाबाद शहर की 17, मध्य गुजरात के वड़ोदरा, दाहोद, पंचमहल, खेड़ा और आणंद जिलों की 40, उत्तर गुजरात के पाटन, मेहसाणा, साबिरकांठा, गांधीनगर और बनासकांठा जिलों की 32 और कच्छ जिले की छह सीटें शामिल हैं। मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मोदी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। इस चुनाव में हमें तीसरा कार्यकाल सौंपकर गुजरात की जनता हैट्रिक बनाएगी। राज्य के लोग एक बार फिर भाजपा को सत्ता पर काबिज करेंगे। लोगों की संवेदना इसके स्पष्ट संकेत दे रही है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव भारत में ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह अच्छे प्रशासन और विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। यह सवाल किए जाने पर कि क्या शानदार जीत की स्थिति में वह दिल्ली चले जाएंगे, इस पर मोदी ने कहा कि मैं गुजरात की छह करोड़ जनता के प्रति प्रतिबद्ध हूं। मैं उनके लिए जीता हूं और व्यक्तिगत तौर पर ऐसा मानता हूं कि मैं जो कुछ भी गुजरात में कर रहा हूं वह देश की सेवा है क्योंकि गुजरात भारत का एक अभिन्न अंग है। गौरतलब है कि यदि आगामी लोकसभा चुनावों में राजग सत्ता पर काबिज होता है तो भाजपा में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में से एक हैं।
मतगणना गुरुवार को होनी है। ऐसे में भारी मतदान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बाबत चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर बड़ी संख्या में हुए मतदान का फायदा किस पार्टी को मिलेगा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दूसरे और अंतिम चरण में 70 फीसदी मतदान का अनुमान है। पिछले गुरुवार को हुए पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड 70.75 फीसदी मतदान हुआ था। औसत मतदान 70 फीसदी से थोड़ा अधिक हुआ था। पिछले विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान 1967 में 63.70 प्रतिशत हुआ था।
आज हुए मतदान में हिंसा की भी हुई। पंचमहाल जिले के सहेरा से भाजपा विधायक जेठा भारवाड़ के अंगरक्षक की ओर से गोली चलाई गई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। भारवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
दूसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमाने वालों में पूर्व गृह राज्य मंत्री और सोहराबुद्दीन शेख एवं तुलसीराम प्रजापति मुठभेड़ मामलों में आरोपी अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास और राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल भी शामिल हैं। मणिनगर विधानसभा सीट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने जहां निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं दिवंगत भाजपा नेता हरेन पंड्या की पत्नी जागृति पंड्या एलिस ब्रिज सीट से गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं।
मोदी के धुर विरोधी संजीव भट्ट ने मुख्यमंत्री पर गोधरा कांड के बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों में शामिल रहने का आरोप लगाया था। भट्ट मोदी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हरेन पंड्या के परिवार ने मोदी पर उनकी सियासी हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री हरेन ने 1995 और 1998 में एलिस ब्रिज सीट से जीत हासिल की थी। साल 2002 के चुनावों में जब हरेन को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था तो ऐसा कहा गया था कि यह मोदी के इशारे पर हुआ है।
भाजपा ने दूसरे चरण में सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ने 92 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों को टिकट दिए। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की जीपीपी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 84-84 सीटों पर किस्मत आजमा रही है। भाजपा से अलग होकर पटेल ने कुछ ही महीनों पहले जीपीपी का गठन किया था। दूसरे चरण में 284 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमायी।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में आज चुनाव हुआ उनमें अहमदाबाद शहर की 17, मध्य गुजरात के वड़ोदरा, दाहोद, पंचमहल, खेड़ा और आणंद जिलों की 40, उत्तर गुजरात के पाटन, मेहसाणा, साबिरकांठा, गांधीनगर और बनासकांठा जिलों की 32 और कच्छ जिले की छह सीटें शामिल हैं। मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मोदी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। इस चुनाव में हमें तीसरा कार्यकाल सौंपकर गुजरात की जनता हैट्रिक बनाएगी। राज्य के लोग एक बार फिर भाजपा को सत्ता पर काबिज करेंगे। लोगों की संवेदना इसके स्पष्ट संकेत दे रही है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव भारत में ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह अच्छे प्रशासन और विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। यह सवाल किए जाने पर कि क्या शानदार जीत की स्थिति में वह दिल्ली चले जाएंगे, इस पर मोदी ने कहा कि मैं गुजरात की छह करोड़ जनता के प्रति प्रतिबद्ध हूं। मैं उनके लिए जीता हूं और व्यक्तिगत तौर पर ऐसा मानता हूं कि मैं जो कुछ भी गुजरात में कर रहा हूं वह देश की सेवा है क्योंकि गुजरात भारत का एक अभिन्न अंग है। गौरतलब है कि यदि आगामी लोकसभा चुनावों में राजग सत्ता पर काबिज होता है तो भाजपा में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में से एक हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
pls correct the news as congress last government in Gujarat is in 17 February 1994 to - 14 March 1995 under the CM'ship of Chhabildas so the duration is around 18 years 9 22 years as you mentioned in your
By Arun (17th-December-2012 07:16:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल