29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
विशाखापत्तनम विस्फोट में 11 की मौत, आठ गंभीर
विशाखापत्तनम, एजेंसी
First Published:14-06-12 05:15 PM
आंध्रप्रदेश सरकार ने गुरुवार को सरकारी स्वामित्व वाले स्टील संयंत्र में हुए विस्फोट की जांच का आदेश दिया है। इस घटना में मरने वालों की संख्या 11 हो चुकी है। कंपनी के महाप्रबंधक वी कलसी समेत आठ अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के संयंत्र में बुधवार की रात स्टील मेल्टिंग शॉप के समीप ऑक्सीजन नियंत्रण इकाई में विस्फोट हुआ। विस्फोट पर क्षोभ व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने अधिकारियों से फैक्टरी अधिनियम के तहत मामले की जांच करने और तत्काल रिपोर्ट पेश करने को कहा।
सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी आर वी चंद्रवर्धन के अनुसार, फैक्टरी के संयुक्त मुख्य निरीक्षक मामले की जांच करेंगे, जबकि फैक्टरी के निदेशक स्थिति पर नजर रखेंगे।
जिलाधीश लव अग्रवाल ने बताया कि मृतकों की संख्या 11 हो चुकी है और घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक समिति का गठन भी किया जा रहा है जो घटना की जांच करेगी।
इस घटना में गंभीर रूप से घायलों में विशाखापत्तनम स्टील संयंत्र के महाप्रबंधक डी खालसी, सहायक महाप्रबंधक एलए एस राव, रंजन भट्टाचार्य और एमबीआरएस शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक के श्रीनिवास राव आदि यहां पर एक अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं।
हादसे के लिए किसी तकनीकी समस्या को प्रमुख वजह माना जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि संयंत्र में ज्यादा दबाव पैदा होने के कारण शायद यह घटना हुई है। जिलाधीश ने कहा कि घटना की जांच के बाद ही कारण का पता लग सकेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
