मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
परिचालन बहाल करने को तैयार किंगफिशर
मुंबई, एजेंसी
First Published:17-12-12 11:12 PM
किंगफिशर के प्रवर्तक विजय माल्या चरणबद्ध तरीके से परिचालन फिर शुरू करने के लिए कंपनी में और धन लगाने को तैयार हैं और यह राशि 425 करोड़ रुपये के दायरे में होगी। परिचालन बहाल करने के लिए डीजीसीए की अनुमति चाहिए होगी। एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्यामल आचार्य ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के साथ यहां बैठक के बाद यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने धन निवेश तथा परिचालन दुबारा शुरू करने के बारे में कोई समयसीमा तय नहीं की।
उन्होंने कहा कि सीमित परिचालन बहाली के लिए उनके पास एक योजना है। वे कुछ उड़ानों के साथ शुरू कर सकते हैं और यह संख्या तीन चार महीने में बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि परिचालन बहाली के लिए उन्हें 425 करोड़ रुपये की जरूरत होगी जो वे अपने संसाधनों से ही जुटाएंगे।
इस बीच किंगफिशर ने एक बयान में कहा है, हम परिचालन चरणबद्ध तरीके से बहाल करेंगे और धन अपने स्तर पर ही उपलब्ध कराएंगे। हमने बैंकों से किसी समर्थन की मांग नहीं की है। कंपनी की ओर से बैठक में माल्या के साथ साथ ग्रुप सीएफओ रवि नेदुनगडी तथा किंगफिशर सीईओ संजय अग्रवाल भी शामिल हुए।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
