ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

उपराष्ट्रपति चुनाव में हामिद अंसारी को जसवंत सिंह की चुनौती
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 01:19 PM
Last Updated:16-07-12 07:42 PM
राष्ट्रपति चुनाव में नजर आए मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने सोमवार को सर्वसम्मति से जसवंत सिंह को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह संप्रग उम्मीदवार हामिद अंसारी के मुकाबले चुनाव लड़ेंगे।
राजग की बैठक के बाद इसके कार्यवाहक अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने ऐलान किया कि जसवंत को उप राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया है।
अब राजग की कोशिश होगी कि जसवंत के लिए अन्नाद्रमुक और बीजद के अलावा अन्य दलों का समर्थन हासिल किया जाए। आडवाणी ने संप्रग के घटक दल तणमूल कांग्रेस से भी इस सिलसिले में बातचीत करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
तृणमूल ने गोपाल कृष्ण गांधी और कृष्णा बोस के नामों का प्रस्ताव संभावित उम्मीदवारों के रुप में किया था। पार्टी ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह अंसारी की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी या नहीं।
भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने महत्वपूर्ण सहयोगी जदयू के साथ संबंध सुधारने की कवायद में जदयू अध्यक्ष शरद यादव से राजग की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की पेशकश की। राष्ट्रपति चुनाव में जदयू भाजपा से एकदम उलट संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी का समर्थन कर रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल पीए संगमा के समर्थन में है।
आडवाणी ने कहा कि शरद यादव का नाम उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के रुप में सामने आया। सुषमा स्वराज ने उनसे बात कर इस बारे में विचार करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव इसकी इजाजत नहीं देता, क्योंकि आज की तारीख में वह सक्रिय राजनीति में मुक्त रूप से काम कर रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद इसे बाधित करता है।
जसवंत के नाम पर राजग के सभी घटक दलों ने मुहर लगा दी। जसवंत के नाम की घोषणा राजग की बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की। आडवाणी ने कहा कि हमने एकमत से निर्णय लिया है कि जसवंत सिंह उपराष्ट्रपति पद के हमारे उम्मीदवार होंगे। जसवंत केंद्र में वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए यूपीए हामिद अंसारी को अपना उम्मीदवार पहले ही बना चुका है, और अब एनडीए ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव पर एनडीए का कुनबा बिखर गया था, हालांकि एनडीए के घटक दल इस बार थोड़ा संभलकर फैसला करना चाहते थे। शिवसेना ने भी राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी को भले ही समर्थन दे दिया हो, लेकिन उपराष्ट्रपति के मुद्दे पर वो एनडीए के साथ ही है। उपराष्ट्रपति का चुनाव सात अगस्त को है। अभी तक के हालात में एनडीए के पास जीत का आंकड़ा नहीं दिख रहा है।
राजग की बैठक के बाद इसके कार्यवाहक अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने ऐलान किया कि जसवंत को उप राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया है।
अब राजग की कोशिश होगी कि जसवंत के लिए अन्नाद्रमुक और बीजद के अलावा अन्य दलों का समर्थन हासिल किया जाए। आडवाणी ने संप्रग के घटक दल तणमूल कांग्रेस से भी इस सिलसिले में बातचीत करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने महत्वपूर्ण सहयोगी जदयू के साथ संबंध सुधारने की कवायद में जदयू अध्यक्ष शरद यादव से राजग की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की पेशकश की। राष्ट्रपति चुनाव में जदयू भाजपा से एकदम उलट संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी का समर्थन कर रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल पीए संगमा के समर्थन में है।
आडवाणी ने कहा कि शरद यादव का नाम उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के रुप में सामने आया। सुषमा स्वराज ने उनसे बात कर इस बारे में विचार करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव इसकी इजाजत नहीं देता, क्योंकि आज की तारीख में वह सक्रिय राजनीति में मुक्त रूप से काम कर रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद इसे बाधित करता है।
जसवंत के नाम पर राजग के सभी घटक दलों ने मुहर लगा दी। जसवंत के नाम की घोषणा राजग की बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की। आडवाणी ने कहा कि हमने एकमत से निर्णय लिया है कि जसवंत सिंह उपराष्ट्रपति पद के हमारे उम्मीदवार होंगे। जसवंत केंद्र में वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए यूपीए हामिद अंसारी को अपना उम्मीदवार पहले ही बना चुका है, और अब एनडीए ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव पर एनडीए का कुनबा बिखर गया था, हालांकि एनडीए के घटक दल इस बार थोड़ा संभलकर फैसला करना चाहते थे। शिवसेना ने भी राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी को भले ही समर्थन दे दिया हो, लेकिन उपराष्ट्रपति के मुद्दे पर वो एनडीए के साथ ही है। उपराष्ट्रपति का चुनाव सात अगस्त को है। अभी तक के हालात में एनडीए के पास जीत का आंकड़ा नहीं दिख रहा है।
80

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल