बुधवार, 22 मई, 2013 | 15:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पहले चरण में दांव पर कई दिग्‍गजों की किस्‍मत
लखनऊ, एजेंसी
First Published:08-02-12 09:53 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में आज कई बड़े मंत्रियों और नेताओं के रिश्‍तेदारों की किस्‍मत का फैसला हो जाएगा। इनमें बीएसपी सरकार के चार मंत्री, केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और डुमरियागंज से कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल के बेटे का नाम प्रमुख है।

इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा जहां बाराबंकी की दरियाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर अखाड़े में हैं, वहीं कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल अपने बेटे अभिषेक पाल को बस्ती सदर सीट से विधायक बनवाना चाहते हैं।

उधर, बहराइच में बलहा सीट पर कांग्रेस सांसद कमल किशोर की प्रतिष्ठा इसलिए दांव पर है क्योंकि वहां उनकी पत्नी पूनम को विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। मायावती सरकार में संसदीय कार्यमंत्री लालजी वर्मा आंबेडकर जिले की कटेहरी सीट से किस्मत आजमा रहे हैं तो खाद्य मंत्री राम प्रसाद चौधरी की किस्मत बस्ती के कप्तानगंज में दांव पर है।

उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामहेत भारती सीतापुर के हरगांव से तो रेशम उद्योग राज्यमंत्री संग्राम सिंह बाराबंकी से बीएसपी के टिकट पर मैदान में हैं। बीजेपी के बाहुबली सांसद रामाकांत यादव के बेटे अरुण यादव जलालपुर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जहां उनका मुकाबला बीएसपी के सांसद राकेश पांडे के बेटे रितेश से है।

बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी अयोध्या सदर सीट पर इस बार पार्टी के दिग्गज लल्लू सिंह कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°