पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
उत्तर प्रदेश में शीतलहर बनी जानलेवा, 47 की मौत
लखनऊ, एजेंसी
First Published:27-12-12 12:06 PM
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण ठंड से सूबे के अलग-अलग जिलों में 47 लोग दम तोड़ चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में 18, अवध में 14, मध्य उप्र में सात और बरेली मंडल में आठ लोगों की जान कड़ाके की ठंड की वजह से चली गई है।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी में तीन-तीन, बहराइच में दो, सुल्तानपुर, गोंडा एवं बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है।
इसके अलावा बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही और मऊ में दो-दो तथा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
बरेली में दो, शाहजहांपुर में तीन, पीलीभीत में दो व बदायूं में एक और उन्नाव, महोबा, बांदा में दो-दो तथा कनौज में एक व्यक्ति ने सर्दी की वजह से दम तोड़ दिया है।
वहीं दूसरी ओर सूबे में कानपुर देहात सबसे अधिक सर्द स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों के साथ ही उत्तरी भारत के मौसम में मामूली उठापटक होने की सम्भावना है। हालांकि इस दौरान पारा कम होने से ठंड एवं गलन भी जारी रहेगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
