राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मोदी ने संप्रग पर तेज किए हमले
राजकोट, एजेंसी
First Published:10-06-12 07:48 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर प्रहार तेज करते हुए रविवार को कहा कि इस सरकार से देश निराश है। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि इस वर्ष के अंत में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने कहा, ‘देश निराश और कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार से विचलित है। गठबंधन की मजबूरियां कांग्रेस को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रही हैं।’
दिसम्बर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के प्रति आशावान मोदी ने कहा, ‘हम 2002 से ही चुनाव जीतते रहे हैं और गुजरात ने चुनावी राजनीति को विकास की राजनीति में बदल दिया है। लोग इस साल फिर हमें सत्ता में लाएंगे।’
उन्होंने कहा, ‘गुजरात में 1974 में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान चलाया गया था और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सत्ता गंवानी पड़ी थी। भ्रष्टाचार के लिए गुजरात में कोई स्थान नहीं है।’ आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘देखिए महंगाई कहां तक आ पहुंची है। हमारे प्रधानमंत्री हर बार देश को भरोसा देते हैं कि महंगाई कम होगी लेकिन यह बढ़ती जा रही है।’
उन्होंने कहा, ‘अगर आप दाम घटा नहीं सकते तो कम से कम उस स्तर पर तो लाइए जहां पर हमारे अटल बिहारी वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने छोड़ा था।’ मोदी ने डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया, ‘देखिए कि रुपये की कीमत में गिरावट कहां तक पहुंच गई है।इसका दुष्प्रभाव केवल भारत पर ही क्यों पड़ता है? छोटे देश सवाल पूछ रहे हैं, सिर्फ भारत क्यों इन हालात से जूझ रहा है?’’
खबर है कि बैठक स्थल पर मोदी के धुर विरोधी संजय जोशी के समर्थकों ने मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोशी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
60

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
मोदीजी की बात सच है , महेगाई व भ्रष्टाचार हटाने के लिए मोदीजी को पि एम बनाना चाहिए देश के दुश्मनों को धुल चटा बिना कोई लालच देश की सेवा कर सके ऍम बनने पर सब से पहेले मोदीजी को चाहिये की काला धन समाप्त करने के हेतु १००० व ५०० के नोट रद्द कर
By rajendra gupta (10th-June-2012 08:17:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
