मंगलवार, 22 मई, 2012 | 19:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
ट्विटर पर लोगों की समस्याएं निपटाएगा पीएमओ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-02-12 08:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। ट्विटर पर खाता खोलने के दो सप्ताह के भीतर 38500 से अधिक समर्थकों को साथ जोड़ने वाला पीएमओ अब फेसबुक पर आने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं के निदान के प्रभावी संचालन के लिए पीएमओ में जल्द ही एक छोटा दफ्तर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री की मीडिया टीम ट्विटर अकाउंट एट द रेट पीएमओइंडिया को लोगों से संवाद के लिए बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटी है।

सूत्र ने बताया, ‘हम विभिन्न मुद्दों को लेकर परेशान लोगों का मुद्दा भी ट्विटर पर उठाएंगे। सोशल मीडिया हमारे लिए बहुत नया है और इसमें कुछ वक्त लगेगा।’ सूत्र ने यह भी बताया कि इसके लिए पीएमओ प्रधानमंत्री राहत कोष से अनुदान भी दे सकता है।

पीएमओ फेसबुक पर खाता खोलने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है। इस वक्त फेसबुक पर पीएमओ का खाता कुछ प्रशंसकों द्वारा चलाया जा रहा है, जो आधिकारिक नहीं है। पीएमओ 23 जनवरी को ट्विटर पर आया और अब तक इससे 38,585 समर्थक जुड़ चुके हैं। सूत्र ने कहा, ‘यह बेहद सफल रहा है। हम रोजाना 3,000-4,000 लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं।’

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°