इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति चुनाव में तृणमूल के मत की जरूरत नहीं: कांग्रेस
कोलकाता,एजेंसी
First Published:06-07-12 08:22 PM
Last Updated:06-07-12 08:29 PM
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता के अनुसार राष्ट्रीय राजनीति में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की प्रासंगिकता खत्म हो गई है, और राष्ट्रपति चुनाव में इसके समर्थन की आवश्यकता नहीं है।
कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने शुक्रवार को कहा, 'प्रणब दा राष्ट्रपति चुनाव 65 फीसदी से अधिक मतों से जीतेंगे। हमें उनके (तृणमूल) समर्थन की जरूरत नहीं है। वे चाहें तो समर्थन दें या न दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे राष्ट्रीय राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके हैं।
केंद्र में सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की दूसरी सबसे बड़ी घटक तृणमूल ने अभी तक राष्ट्रपति चुनावों में अपना निर्णय नहीं लिया है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कलाम ने मना कर दिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी तक प्रणब मुखर्जी की दावेदारी का विरोध करती रही हैं। ममता ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के बारे में मतदान से दो-तीन दिन पहले अपना निर्णय लेंगी।
इस सिलसिले में गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों पी. चिदम्बरम एवं कपिल सिब्बल ने भी कोलकाता में ममता से मुलाकात की थी, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।
03

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
अब्दुल कलाम को राष्टपति पद को ग्रहण कर लेनी चाहिए
By sanjay kumar (7th-July-2012 12:08:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
