पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक
कोलकाता, एजेंसी
First Published:12-12-12 08:01 PM
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी वाम मोर्चे के सदस्यों के बीच मंगलवार को हुई भिड़ंत के अगले दिन बुधवार को कांग्रेसी विधायक हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे। इस भिडंत के बाद तीन सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
राज्य में चल रही चिटफंड कंपनियों के मुद्दे पर हुए हंगामे के बाद तीन विधायकों को निलम्बित भी कर दिया गया।
कांग्रेस के लगभग 20 विधायक बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही आरम्भ हुई हेलमेट पहने विधानसभा में प्रवेश कर गए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के हस्तक्षेप के बाद सदस्यों ने हेलमेट उतारी।
कांग्रेस नेता मानस भूनिया ने कहा, ''मंगलवार को जो कुछ भी सदन में हुआ, उस काली घटना के विरोध में यह हमारा सांकेतिक प्रदर्शन था। सदन की गरिमा को कम करने के इरादे से हमने यह नहीं किया।''
कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद सोहराब ने कहा, ''प्रोथोमे माथा, तार पोरे कोथा (पहले सिर, फिर बात)।''
मंगलवार की घटना के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष ने अमजद हुसैन, नजीमुल हक और सुशांत बेसरा को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सदन से निलम्बित कर दिया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
