ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
ट्रेन की वाहन से टक्कर, तीन मरे व 50 घायल
रंगिया, एजेंसी
First Published:03-02-12 11:14 AM
Last Updated:03-02-12 12:53 PM
असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन मानवरहित रेलवे फाटक पर पटरी पर फंसे एक भारी वाहन से टकराकर पटरी से उतर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गये।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटरी पर फंसे एक वाहन से टकराकर बोंगईगांव-गुवाहाटी-चिलारै यात्री ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे अजरा और मिर्जा रेलवे स्टेशनों के बीच गोसाईंघाटी के पास पटरी से उतर गए और इस टक्कर से जमीन में छेद करने वाले वाहन (अर्थकटिंग वाहन) के चालक और दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे हुई इस घटना में 50 यात्री घायल हुए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को मिर्जा जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और गुवाहाटी के एमएमसी जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मारे गये दो लोगों की पहचान विपुल राभा और सलोइ के रूप में हुई। ये दोनों भारी वाहन पर सवार थे। सूत्रों ने कहा कि पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बों के पहिये टूट गये हैं और रेल पटरी को भी नुकसान पहुंचा है। बचाव और राहत कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी काम में जुट गये हैं और रेल अधिकारी बचाव वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

