छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
तिब्बत पर संयुक्त राष्ट्र को सौंपी जाएगी याचिका
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-12-12 08:46 PM
तिब्बत में आत्मदाह की बढ़ती घटनाओं से चिंतित तिब्बत की निर्वासित संसद ने कहा है कि वह 350,000 लोगों के हस्ताक्षर युक्त याचिका संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न संस्थाओं को सौंपेगा।
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के जन्म दिन छह जुलाई से ‘फ्लेम ऑफ ट्रूथ’ नामक याचिका पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया था। इस याचिका पर 90 देशों के 351000 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें से 30000 हस्ताक्षर ऑनलाइन किए गए हैं जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, छात्र, कार्यकर्ता एवं पत्रकार शामिल हैं।
निर्वासित संसद के सदस्य कर्मा येशी ने रविवार को बताया, ‘हम लोग कल एक साथ संयुक्त राष्ट्र के न्यूयार्क स्थित मुख्यालय, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, जेनेवा में युनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर ह्युमन राइट्स के कार्यालय पर और नई दिल्ली में स्थित संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र को एक साथ याचिका सौंपेंगे।’
उन्होंने कहा कि 10 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अलावा ‘ग्लोबल सालिडेरिटी डे फॉर तिब्बत’ के तौर पर भी मनाया जाएगा। येशी ने कहा कि तिब्बत में चीन के दमनात्मक शासन के खिलाफ 2009 से आठ दिसम्बर 2012 तक 94 लोगों ने आत्मदाह किया जिसमें से 79 की मौत हो गई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
