मंगलवार, 21 मई, 2013 | 14:19 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
भारत जिंदाल से मिली सूचनाएं साझा करे: जलील
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-07-12 10:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का प्रस्ताव रखते हुए भारत से 26/11 हमले के साजिशकर्ता अबु जिंदाल एवं पाकिस्तान के सम्बंध के विषय में मिले सबूतों को साझा करने को कहा। जलील ने विदेश सचिव रंजन मथाई के साथ प्रस्तावित वार्ता के एक दिन पहले यह बयान दिया।

जलील मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। एक सुनियोजित कदम के तहत भारत को उकसाने के लिए जलील ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से भी मुलाकात की। वाघा सीमा से पहुंचे जलील ने कहा कि भारत के साथ बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अधिकार उन्हें दिया गया है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि इस्लामाबाद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नई दिल्ली का समर्थन करेगा।

जलील ने कहा, ‘मैं रंजन मथाई के साथ सकारात्मक बैठक की उम्मीद कर रहा हूं। हम शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और जम्मू एवं कश्मीर के विषय में चर्चा करेंगे।’ जिंदाल द्वारा किए गए सनसनीखेज खुलासों के विषय में पूछे जाने पर विदेश सचिव ने कहा, ‘हमने जिंदाल से जुड़ी मीडिया की रिपोर्ट को देखा है। हम भारत को सभी सम्भव सहायता देंगे। पाकिस्तान में भी एवं भारत में भी अपराधी अपराधी हैं। हम किसी भी आतंकवादी की निंदा करते हैं।’

वाघा सीमा पर जलील ने भारत से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस’ (आईएसआई) से जिंदाल के कथित सम्बंधों के सबूत साझा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘हमने भारत सरकार से सबूतों को साझा करने के लिए निवेदन किया है। हम इस सम्बंध में हर सम्भव सहायता मुहैया कराएंगे। पाकिस्तान भारत को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में सहायता करेगा।’

सरबजीत सिंह के विषय में पूछे जाने पर जलील ने कहा कि अब यह मामला दोनों देशों के गृहमंत्रियों स्तर पर पहुंच चुका है और वे इसे देख रहे हैं। विदेश सचिव रंजन मथाई और जलील बुधवार को दो दिवसीय बातचीत शुरू करेंगे। बातचीत, शांति एवं सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगी। इसमें विश्वास बहाली के उपाय, जम्मू एवं कश्मीर, तथा मित्रवत आदान-प्रदान को बढ़ावा देना शामिल होगा।

विदेश सचिवों के बीच बातचीत का एजेंडा काफी पहले तय हो गया था, लेकिन मुम्बई हमले के एक प्रमुख भारतीय साजिशकर्ता अबु जिंदाल द्वारा किए गए खुलासों के बाद आतंकवाद बातचीत का मुख्य केंद्र बन सकता है। भारत को उत्तेजित करने के लिए जलील ने मंगलवार को हुर्रियत के दोनों धड़ों के सैयद अली शाह गिलानी एवं मीरवाइज उमर फारुख और जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के यासिन

मलिक जैसे नेताओं से मुलाकात की। जलील ने इन्हें वार्ता के लिए निमंत्रित किया था

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°