चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
बिहार में शीतलहर जारी, 7 की मौत
पटना, एजेंसी
First Published:26-12-12 06:22 PM
पटना सहित पूरे बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। पश्चिमोत्तर भागों से ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन में काफी ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच ठंड से अब तक राज्य में सात लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। इस तरह जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है।
इसके अलावा पटना, गया और छपरा जिलों में एक-एक लोग ठंड की भेंट चढ़ चुके हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की जा रही है।
इधर, पटना मौसम विभाग केन्द्र के अनुसार पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री के करीब दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और सोमवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14. 5 डिग्री और गया का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरे राज्य में हिमालय की तरफ से पछुआ हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार सात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है। इससे तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
