छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
TRS का शनिवार को तेलंगाना बंद का आह्वान
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:28-12-12 03:37 PM
पृथक तेलंगाना राज्य के मसले पर सर्वदलीय बैठक के नतीजे से नाखुश तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने शनिवार को इस क्षेत्र में बंद का आह्वान किया है।
टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शुक्रवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से बाहर निकल केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में की जा रही देरी के विरोध में बंद का आह्वान किया।
केसीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना के मुद्दे पर 'ड्रामा' कर रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा एक महीने में इस पर निर्णय लिए जाने की बात कहने वाले वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि वे बीते तीन सालों में हजारों बार ऐसा कह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गम्भीर होगी तो वह आज शाम तक इस पर निर्णय ले सकती है। केसीआर ने सर्वदलीय बैठक को व्यर्थ बताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां अपने पुराने रुख पर ही अड़ी हैं।
टीआरएस ने तेलंगाना क्षेत्र के लोगों से अपनी भावनाओं को बल देने के लिए शनिवार को बंद रखने का आह्वान किया है। उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी व तेलंगाना सचिवालय कर्मचारियों के संघ ने टीआरएस के इस बंद के प्रति समर्थन जताया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
