खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
अनशन हर हाल में होकर रहेगा: टीम अन्ना
बुलन्दशहर, एजेंसी
First Published:06-07-12 08:52 PM
टीम अन्ना ने आगामी 27 जुलाई को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस ने भले ही इजाजत नहीं दी हो, लेकिन अनशन हर हाल में होकर रहेगा।
टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसोदिया ने संवाद यात्रा के तहत जनसभाएं आहूत कर अन्ना हजारे का संदेश देते हुए लोकपाल बिल दोबारा पारित कराने, देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खोदने, काले धन को विदेशों से निकालने की मुहिम में टीम अन्ना को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति और गृहमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और अब जो राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, वह भी आरोपों के घेरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्री के इशारे पर चल रही है। इसलिए 27 जुलाई के भ्रष्टाचार विरोधी अनशन की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि आन्दोलन हर हाल में होकर रहेगा, अगर दिल्ली की केन्द्र सरकार ने अनुमति नहीं दी तब जेल में आन्दोलन होगा।
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि अन्ना के आन्दोलन की पूरी गारन्टी है, जबकि बाबा रामदेव के आन्दोलन की कोई गारन्टी नहीं है।
00

टीम अन्ना| जन्तर-मन्तर|
|
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
टीम अन्ना है पर दूसरी टीम कहाँ खेल तो तभी होगा जब टीम भैय्या या टीम बहना भी बन जाये और सडकों पर चौराहों पर आन्दोलनकारी और अनशनकारी ही नज़र आयें वइसे भी देश में बेकारों की फ़ौज
By ravindra (6th-July-2012 10:45:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
