छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
'तमिलनाडु को मिले कुडनकुलम से पैदा होने वाली बिजली'
चेन्नई, एजेंसी
First Published:25-04-12 03:43 PM
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र से पैदा की जाने वाली पूरी बिजली राज्य को देने की मांग की है।
प्रधानमंत्री को बुधवार को लिखे एक पत्र में जयललिता ने मांग की, मुझे पता चला है कि 1000 मेगावाट क्षमता वाली संयंत्र की पहली इकाई में अगले कुछ दिनों में परमाणु ईंधन डाला जाना है। ऐसी उम्मीद है कि अगले 20 दिनों या इसके बाद संयंत्र की पहली इकाई से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
बीते 31 मार्च को इस बाबत लिखे गए अपने पत्र की याद दिलाते हुए जयललिता ने कहा कि कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र से राज्य को आवंटित की जाने वाली बिजली को लेकर कार्रवाई का ब्योरा अब तक पता नहीं है। संयंत्र की पहली इकाई के कुछ दिनों में चालू होने की पृष्ठभूमि में जयललिता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को अपने पहले के अनुरोध से अवगत कराना चाहेंगी।
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि हमारे राज्य की जायज मांग को स्वीकार करते हुए आप वह करेंगे जो जरूरी है। संयंत्र को हरी झंडी दिखाने के बाद जयललिता ने 31 मार्च को मांग की थी कि इसकी दो इकाइयों से पैदा होने वाली 2000 मेगावाट बिजली राज्य को दी जाए क्योंकि यहां बिजली की जबर्दस्त किल्लत है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल