पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सीरिया में 400 लोगों की मौत
मास्को, एजेंसी
First Published:30-12-12 06:28 PM
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ पिछले 21 महीने से जारी सशस्त्र संघर्ष में शनिवार को एक दिन में अब तक सर्वाधिक 397 लोगों की मौत हुई है। विपक्षी संगठन लोकल कोऑर्डिनेशन कमेटी (एलसीसी) ने रविवार को यह दावा किया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एलसीसी की वेबसाइट ने बताया, ''शनिवार के अंत तक एलसीसी ने 397 शहीद लोगों की खोज की है। इसमें 20 से अधिक बच्चों शामिल हैं।''
एलसीसी ने कहा कि इसमें से 220 लोगों को सीरियाई फौजों ने होम्स पर पुन: अधिकार करने के बाद दीर बल्बाह के मैदान में फांसी पर लटका दिया।
सीरियाई सरकार ने कथित दीर बल्बाह नरसंहार पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने शवों एवं जब्त हथियारों के साथ शहर की सुरंगों को दिखाया।
पश्चिमी देश राष्ट्रपति असद पर सत्ता छोड़ने का दबाव बना रहे हैं जबकि रूस का मानना है कि यह निर्णय सीरियाई लोगों पर छोड़ देना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
