ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
अब बैटन रिले मामले में कलमाडी के खिलाफ चार्जशीट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-02-12 12:06 AM
Last Updated:03-02-12 12:14 AM
बैटन रिले में हुई कथित अनियमितता के मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर एक आरोप पत्र में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को आरोपी बनाया गया।
एजेंसी ने यह शिकायत (आरोप-पत्र के समान) अपने निर्णायक प्राधिकरण में दायर की है। इस शिकायत में वर्ष 2009 के दौरान लंदन में क्वींस बैटन रिले (क्यूबीआर) के आयोजन में लगभग पांच करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इस आयोजन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, महारानी एलिजाबेथ और कई चर्चित भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे।
निदेशालय ने अपनी शिकायत में कलमाडी के अलावा आयोजन समिति के पांच अन्य अधिकारियों का भी नाम लिया है। ये अधिकारी हैं: पूर्व महासचिव ललित भनोट, महानिदेशक वी़के वर्मा, उप महानिदेशक संजय महिंद्रू, संयुक्त महानिदेशक (लेखा एवं वित्त) एम जयचंद्रन और एके मटटू।
शिकायत में कलमाडी पर अपने हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर क्यूबीआर के आयोजन के लिए आठ करोड़ रुपये से भी अधिक राशि के अनधिकत भुगतान की अनुमति देने और एएम फिल्मस एंड कार्स लिमिटेड को फायदा पहुंचाने के लिए पांच अन्य कंपनियों को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, अतिथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों के लिए मध्यम आकार वाहनों के इस्तेमाल के नियम के विएद्ध मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू-7 जैसे वाहनों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

