गुरुवार, 20 जून, 2013 | 08:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
बालकृष्णन पर फैसला सुरक्षित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-05-12 07:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सर्वोच्च न्यायालय ने रष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष केजी बालकृष्णन के खिलाफ उनके द्वारा देश का प्रधान न्यायाधीश रहते हुए किए गए कथित कदाचार के मामले में 'प्रेजीडेंशियल रेफरेंस' का अनुरोध करने वाली याचिका पर सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2007-10 के बीच बालकृष्णनन के सर्वोच्च न्यायालय में रहने के दौरान उनके दो दामादों और भाई ने आय के ज्ञात स्रेत से अधिक मात्रा में सम्पत्ति अर्जित की।

न्यायमूर्ति बी. एस. चौहान की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ को बताया गया कि यहां तक कि न्यायमूर्ति बालकृष्णन के आधिकारिक रसोइये को भी तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री से उनके विवेकाधीन कोटे से दो करोड़ रुपये दिए गए।

न्यायालय ने याचिका दायर करने वाले गैर सरकारी संगठन 'कॉमन कॉज' के वकील प्रशांत भूषण से पूछा कि क्या न्यायालय न्यायमूर्ति बालकृष्णन के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सरकार से 'प्रजीडेंशियल रेफरेंस' के लिए कह सकता है।

प्रशांत ने न्यायालय को बताया कि यह स्पष्ट मामला है और सच्चाई सामने के लिए न्यायालय का हस्तक्षेप ही एकमात्र तरीका है, क्योंकि न्यायमूर्ति बालकृष्णन के खिलाफ शिकायत को लेकर सरकार पिछले एक साल में निर्णय नहीं ले पाई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°